Mohammed Siraj (Source- IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय ऑस्ट्रेलिया में है. जहां दोनों देशों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) खेली जा रही है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 295 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है. वहीं 6 दिसंबर (शुक्रवार) से दोनों देशों के बीच एडिलेट में पिंक बॉल डे-नाइट मैच की शुरुआत हो गई है. पहले दिन भारत ने पहली पारी में 180 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 86 रन बना कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गये. जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने सफलता हासिल की. इसके अलावा कोई भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. हालांकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज उस समय चर्चा में आ गए, जब ब्रॉडकास्टर ने उनकी गेंदबाजी की स्पीड के बारे में एक गलती की. जब वह पारी के 25वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे, तो ब्रॉडकास्टर ने उनकी एक गेंद की स्पीट 181.6 किलोमीटर प्रतिघंटा दिखा दिया, जो कि एक बड़ी चूक थी.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test: मिशेल स्टार्क ने झटके 6 विकेट, भारत को 180 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया 86/1
दरअसल, यह स्पीड ग्राफिक में एक गलती थी. क्रिकेट इतिहास में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम पर दर्ज है. अख्तर ने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकी थी. आज तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका है. हालांकि, ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण यह अफवाह फैल गई कि सिराज अब दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गलत था. मोहम्मद सिराज ने पहले दिन कुल 10 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 29 रन खर्च किए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. इस दौरान सिराज ने तीन ओवर मेडन भी डाली.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…