देश

Job Fair के दौरान 24 लाख से अधिक युवाओं को चुना गया: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार (28 नवंबर) को कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान आयोजित नौकरी मेलों यानी जॉब फेयर के दौरान 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है.

राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में सिंह ने कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) के दौरान राज्य रोजगार कार्यालयों/मॉडल करिअर केंद्रों द्वारा 34,809 जॉब फेयर आयोजित किए गए.

24,37,188 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

उन्होंने कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत राष्ट्रीय करिअर सेवा (एनसीएस) परियोजना के हिस्से के रूप में जॉब फेयर आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि पांच साल की अवधि में, 26,83,161 नौकरी चाहने वालों और 83,913 नियोक्ताओं ने जॉब फेयर में भाग लिया और 24,37,188 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है.

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में औपचारिक रोजगार सृजन की गति वर्ष की पहली छमाही में भी बनी रही तथा तीनों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नए रोजगारों की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वृद्धि हुई, जबकि सितंबर के आंकड़ों में औपचारिक रोजगार सृजन में और गिरावट देखी गई.

कर्मचारी भविष्य निधि योजना

कर्मचारी भविष्य निधि योजना में नए नामांकन, जो बड़े संगठनों और बेहतर वेतन वाले कर्मचारियों पर लागू होते हैं, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस साल की पहली छमाही में 2.3 प्रतिशत बढ़े, जिससे 61 लाख कर्मचारी जुड़े.

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नए अंशदान, जो छोटे संगठनों और कम वेतन वाले समूहों पर लागू होते हैं, में और भी तेजी से वृद्धि हुई तथा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 93 लाख की वृद्धि हुई, जो पिछले वित्त वर्ष के 88 लाख से 5.2 प्रतिशत अधिक है. राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की सदस्यता भी 6.8 प्रतिशत अधिक थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

7 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

8 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

18 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

32 minutes ago

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

47 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

47 minutes ago