Bharat Express DD Free Dish

बालोतरा रिफाइनरी में लग गई आग, कोसों दूर से आसमां में दिखा धुएं का भयावह मंजर, 21 को आने वाले हैं पीएम मोदी

Balotra Refinery Fire Incident: राजस्‍थान की बालोतरा रिफाइनरी के CDU यूनिट में भीषण आग लगी है. पीएम मोदी के लोकार्पण से पहले हुए इस हादसे के कारण वहां सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. आसमां में काला धुआं दूर-दूर तक फैला.

Fire at balotra Refinery

राजस्थान: रिफाइनरी में अग्निकांड

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Fire At Balotra Refinery: राजस्‍थान में पचपदरा स्थित बालोतरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक CDU यूनिट में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज भड़की कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में काला धुआं छा गया. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया. सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां उधर रवाना हो गईं.

संवाददाता ने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. पानी की तेज धार से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. एहतियात के तौर पर रिफाइनरी के सभी कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है.

पीएम मोदी के दौरे से पहले हादसा

आप तस्‍वीरों में देख सकते हैं कि आग लगने के बाद कैसे घना काला धुआं आसमान में फैला. यह दृश्य काफी डरावना था. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कैसे पूरा प्लांट धुएं से घिर गया. अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है. तकनीकी टीम और प्रशासन मिलकर जांच कर रहे हैं.

यह घटना इसलिए ज्यादा गंभीर मानी जा रही है क्योंकि कल 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले हैं. आज शाम मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का भी दौरा निर्धारित था. ऐसे में हाई प्रोफाइल विजिट से ठीक पहले यह आग सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है.

फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.




इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read