देश

पद्मा लक्ष्मी बनीं केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील, जानिए लोग किस तरह दे रहे प्रतिक्रिया

Kerala: पद्मा लक्ष्मी (Padma Lakshmi) के रूप में केरल को पहली ट्रांसजेंडर वकील मिली हैं. उन्हें राज्य के बार काउंसिल में बतौर ऐडवोकेट इनरोल किया गया है. इस कामयाबी पर राज्य के मंत्री से लेकर देश और दुनिया के तमाम लोग सराहना और शुभकामनाएं दे रहे हैं. लेकिन, बतौर ट्रांसजेंडर यह उपलब्धि किसी पाथब्रेकिंग से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर इस कामयाबी के लिए पद्मा लक्ष्मी को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं.

मंजिल अभी और भी है

पद्मा लक्ष्मी उन 1,529 लोगों में शामिल हैं. जिन्हें बार इनरोलमेंट सर्टिफिकेट दिया गया है. पद्मा ने एर्नाकुलम गर्वर्नमेंट लॉ कॉलेज (Ernakulam Government Law College) से अपनी वकालत (LLB) की पढ़ाई पूरी की है. इसके पहले उन्होंने फिजिक्स (Physics) में अपना स्नातक किया है. तमाम गतिरोधों के बावजूद पद्मा का लक्ष्य जूडिशल सर्विस एक्जाम पास करना है.

कानूनी इतिहास में दर्ज किया अपना नाम

पद्मा लक्ष्मी की इस कामयाबी पर केरल सरकार ने खुशी जाहिर की है. केरल के उद्योग और कानून मंत्री पी राजीव ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामना दी. उन्होंने लिखा, “पद्मा लक्ष्मी को शुभकामना जिन्होंने अपनी जिंदगी में तमाम कठिनाइयों को पार किया और केरल में पहले ट्रांसजेंडर वकील के तौर पर दाखिला लिया. पहला बनना अभी भी ऐतिहासिक तौर पर कठिन उपलब्धि है. राह में कई रुकावटें आई होंगीं. चुप करने और पीछे धकेलने के लिए लोग रहे होंगे. इन सबसे जूझते हुए पद्मा लक्ष्मी ने कानूनी इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है.”

इसे भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति- CM शिवराज सिंह चौहान

बदल रही है सोच

बीते कुछ दिनों में भारत के सिस्टम में ट्रांसजेंडर्स को लेकर सोच में काफी तब्दीली देखने को मिली है. यहां तक कि गृह मंत्रालय ने पैरामिलिट्री फोर्स में भी ट्रांसजेंडरों की एक हद तक भर्ती करने का मसौदा रखा है. जानकार लोगों से इस पर राय मांगी गई है. हालांकि, देश और समाज का मिजाज पहले से काफी संवेदनशील हुआ है. जहां पर ट्रांसजेंडर को लेकर सोच में बदलाव देखने को मिला है. यही वजह है कि आज पद्मा लक्ष्मी जैसे ट्रांसजेंडर समाज में स्थापित रुढ़ियों और स्टीरियोटाइप सोच को ध्वस्त कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago