मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक ऐतिहासिक शूटिंग विश्व कप के भव्य उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है, जो भारत में नई दिल्ली के बाहर अब तक का पहला आयोजन है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के अध्यक्ष लुसियानो रॉसी विशिष्ट अतिथि होंगे. खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, रणिंदर सिंह, अध्यक्ष, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI), मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नये फाइनल हाल का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे.
फाइनल हॉल के उद्घाटन के अलावा, उद्घाटन समारोह में शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ मल्लखंब का प्रदर्शन भी होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री आईएसएसएफ अध्यक्ष और उनकी पत्नी लॉरा रॉसी के सम्मान में रात्रिभोज देंगे.
भोपाल में 30 देशों के करीब 200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं. भाग लेने वाले प्रमुख नामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन जीन क्विकमपोइक्स, इवेंट में रियो ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज और महिलाओं की एयर राइफल विश्व चैंपियन यूएसए की एलिसन मैरी वीज़ जैसे अन्य शामिल होंगे. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन, रुद्राक्ष पाटिल भी एक्शन में दिखाई देंगे, साथ ही दो मौजूदा एयर पिस्टल विश्व चैंपियन, चीन के लियू जिनयाओ और लू काइमन भी एक्शन में दिखाई देंगे.
भारत के अलावा यूएसए, चीन, जर्मनी, डेनमार्क, मालदीव, मैक्सिको, चीनी ताइपे, रोमानिया, डेनमार्क और सऊदी अरब जैसे देशों के साथ शूटिंग अकादमी रेंज में प्रशिक्षण किए. चैंपियनशिप 22 मार्च, 2023 से शुरू होंगी, जिसमें पहले दिन पुरुषों और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल निर्धारित है. भारतीय और चीन ने क्रमशः 37-निशानेबाजों में प्रवेश करने के साथ सबसे बड़ा दल मैदान में उतारा है. भारत के लिए, 22-निशानेबाज पदक के लिए निशाना साधेंगे. जबकि अन्य केवल रैंकिंग अंक के लिए खेलेंगे. आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल भोपाल में लगातार पांच प्रतियोगिता दिवसों में कुल 10 फाइनल, सभी ओलंपिक स्पर्धाएं होंगी.
आईएसएसएफ़ के अध्यक्ष लुसियनों रॉसी और उनकी धर्मपत्नी लॉरा रॉसी सोमवार को भोपाल पहुंचे. खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा रहे सिंधिया ने भोपाल एयरपोर्ट पर उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. रॉसी ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में उभरता हुआ देश है. खेलों के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है. खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा की वर्ल्ड कप का आयोजन ना सिर्फ़ हमारे लिए गर्व का विषय है बल्कि इस आयोजन के बाद हमारा आत्मविश्वास भी बड़ जाएगा और हम भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप कर सकेंगे. बता दें कि आईएसएसएफ के अध्यक्ष पहली बार भारत का दौरा कर रहे हैं.
एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह भी सोमवार को भोपाल पहुंचे. सिंह ने कहा की “यह वास्तव में देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. भोपाल में रेंज वास्तव में विश्व स्तरीय है. देश में इस खेल को और आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी था कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जाए और भोपाल ने रास्ता दिखाया है. हम एक यादगार विश्व कप का इंतजार कर रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…