देश

पहलगाम हमले का एक साल: ‘Operation Sindoor’ से आतंक का खात्मा, 93 दिन में यूं मिला पीड़ितों को न्याय

Jammu Kashmir News: बीते वर्ष 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई, जिनमें से 25 पर्यटक थे. बुधवार को इसे एक वर्ष पूरा हो गया. इस एक वर्ष के भीतर भारतीय सेना ने न केवल यह कायरतापूर्ण हमला करने वाले आतंकवादियों को मार गिराया, बल्कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी कैंपों को भी ध्वस्त कर दिया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’: सरहद पार आतंकी ठिकाने तबाह

पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया था. इस ऑपरेशन में आतंकवादियों के कई ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए और बड़ी संख्या में वहां मौजूद आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय चरित्र का प्रतीक बताया. उनके अनुसार, यह अभियान भारत के नैतिक अनुशासन और रणनीतिक स्पष्टता का उदाहरण है.

लालकिले की प्राचीर से गूंजा ऑपरेशन का गौरव

बीते वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता प्रदर्शित की गई. लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही, वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की वर्षा की. इनमें से एक हेलीकॉप्टर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ध्वज लिए हुए था, जिसने हजारों भारतीयों को गौरवान्वित किया. विश्व के कई देशों ने भी माना कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को रोकने के लिए जरूरी था.

‘ऑपरेशन महादेव’: 93 दिन आतंकियों का पीछा

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ शुरू किया. पैरा स्पेशल फोर्सेस की टीम ने बेहद कठिन रास्तों पर आतंकियों का करीब 250 किलोमीटर तक पीछा किया. 28 जुलाई 2025 को यह ऑपरेशन अपने अंजाम तक पहुंचा. अंतिम दौर में बेहद जटिल क्षेत्र में 10 घंटे की पैदल घेराबंदी के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराया गया. इस तरह 93 दिनों के कड़े संघर्ष के बाद पीड़ितों को न्याय मिला.

लश्कर-ए-तैयबा: मानवता के दुश्मनों का खात्मा

खुफिया तंत्र, तकनीकी इनपुट और चश्मदीदों की मदद से हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान सुलेमान शाह, हमजा अफगानी और जिब्रान के रूप में हुई. ये तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. सेना ने सुनियोजित तरीके से उनके भागने के रास्तों को सील किया और अंततः उन्हें ढेर कर मानवता के दुश्मनों का खात्मा किया.

यह भी पढ़िए: ‘ऑपरेशन महादेव’ पर बात करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- तीनों आतंकियों के सिर में मारी गई थी गोली

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

31 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago