Pahalgam Attack
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शाह की पत्नी गुलनाज अख्तर को नियुक्ति पत्र सौंपा और आदिल हुसैन के साहस और जज्बे को सलाम किया.
22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों के द्वारा किये गए हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इस हमले में पर्यटकों की जान बचाने में पहलगाम के ही स्थानीय निवासी और टट्टू चालक सैयद आदिल हुसैन शाह की मौत हो गई थी. जिनकी बहादुरी को हर भारतवासी ने सलाम किया.
मृतक आदिल हुसैन की पत्नी गुलनाज अख्तर पहलगाम के हापतनार इलाके में रहती हैं. जहां पहुंचकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया. इस संबंध में मनोज सिन्हा ने कहा कि गुलनाज अख्तर को अनंतनाग में मतस्य पालन विभाग में स्थायी नौकरी दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार टट्टू चालक आदिल शाह द्वारा दिखाई गई बहादुरी के लिए उनके परिवार का आभार प्रकट किया है. इसलिए उनकी पत्नी को स्थायी सरकारी नौकरी दी गई है. आदिल शाह के परिवार को सरकार पहले ही वित्तीय सहायता दे चुकी है.
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान दुर्घटना: काली पट्टी बांधेगा ब्रिटिश शाही परिवार, रखा जाएगा एक मिनट का मौन
इस संबंध में मनोज सिन्हा ने कहा कि मृतक आदिल की पत्नी को सरकारी नौकरी देना हमारी गहरी कृतज्ञता का प्रतीक है. हमने उनके परिवार को अन्य सहायता देने का आश्वासन दिया है ताकि वो अपना जीवन सम्मान पूर्वक जी सकें.
बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों के द्वारा पर्यटकों पर हमला कर दिया गया. इस दौरान आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोली मार दी. इस गोलीबारी में कुल 26 लोग मारे गए. जिसमें आदिल शाह भी थे. आतंकवादियों के द्वारा किए गए इस कायराना हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया. जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए.
– भारत एक्सप्रेस
Indian Navy Rescue Operation: भारतीय नौसेना और वायु सेना ने अरब सागर में 48 घंटे…
Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और…
सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में…
दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन और वकीलों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली…