खेल

WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद जीता ICC ट्रॉफी

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दूसरी आईसीसी ट्रॉफी अपने नम कर ली है. फाइनल के दूसरी पारी में एडेन मारक्रम के शतक के बदौलत अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया.

एडन मारक्रम की 136 रन की पराक्रमी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को चौथे दिन पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. यह अफ्रीका का दूसरा आईसीसी विश्व खिताब है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीती थी. दक्षिण अफ्रीका ने 282 रन के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. मारक्रम ने 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रन की मैच विजयी पारी खेली.

दक्षिण अफ्रीका ने कल के दो विकेट पर 213 रन से आगे खेलते हुए शानदार जीत हासिल की. कई वर्षों से दक्षिण अफ्रीका की टीम मारक्रम वाली मारक पारी का इंतजार कर रही थी. वह भले ही 136 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए लेकिन उनकी पारी ने विपक्षी टीम के हर एक खिलाड़ी को मजबूर कर दिया कि वे मारक्रम के पास आएं और उनकी पीठ थपथपाएं. मारक्रम की इसी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास का सबसे स्वर्णिम कहानी लिखी गयी.

एडन मारक्रम बने जीत की रीढ़

दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी का सपना पूरा किया. दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 138 रन पर आउट होने और ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त देने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि दक्षिण अफ्रीका यह कारनामा कर दिखायेगा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 207 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा कर दिखाया.

इस कारनामे के महानायक रहे एडन मारक्रम जिन्होंने कल के 102 रन के अपने स्कोर से आगे खेलते हुए टीम को 276 रन पर पहुंचाने के बाद अपना विकेट गंवाया. लेकिन तब तक वह दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे.  डेविड बेडिंघम ने नाबाद 21 और काइल वेरेन ने नाबाद चार रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की.

पहली पारी में स्कोर ऑस्ट्रेलिया – 212/10

पहली पारी में स्कोर दक्षिण अफ्रीका – 138/10

दूसरी पारी में स्कोर ऑस्ट्रेलिया – 207/10

दूसरी पारी में स्कोर दक्षिण अफ्रीका – 282/5

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

2 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

11 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

12 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

23 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

36 minutes ago

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

51 minutes ago