देश

अमित शाह के भोपाल पहुंचने पर सीएम मोहन यादन ने किया स्वागत, कहा- आपका आगमन हमें नई ऊर्जा देता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वागत किया. सीएम मोहन यादन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजा भोज की नगरी भोपाल आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. आपका आगमन हमें सदैव जनसेवा की नई ऊर्जा देता है.”

इससे पहले एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने सांसदों और विधायकों को संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे.

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद शाह यहां से भोपाल के लिए रवाना हो गए. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद प्रशिक्षु के तौर पर हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. यानी अगले तीन दिन पूरी सरकार पचमढ़ी से ही चलेगी.

शिविर में पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज

शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, एल. मुरुगन, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे. यह शिविर न केवल पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेगा, बल्कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रेरित करेगा.

प्रदेश भाजपा इकाई ने इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की है. इस शिविर में पार्टी के 201 जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जहां सत्ता और संगठन से जुड़े मुद्दों पर 24 सत्रों में गहन चर्चा होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट के सभी मंत्री, सांसद और विधायक तीन दिनों तक शिविर स्थल पर ही रहेंगे.

11 साल की उपलब्धियों का होगा प्रदर्शन

इस शिविर की खासियत पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण होना है. पूरे आयोजन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सभी सांसद और विधायक अपनी मां के नाम एक-एक पेड़ लगाएंगे. इसके अलावा, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षा पर एक विशेष सत्र भी आयोजित होगा, जो इस शिविर को और भी विशिष्ट बनाता है.

शिविर में एक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल की उपलब्धियों और जनसंघ से लेकर भाजपा तक की ऐतिहासिक यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा. सभी जनप्रतिनिधियों को विशेष पटका पहनाया जाएगा, जो इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगा.


ये भी पढ़ें: पांच दिवसीय यात्रा पर 3 देशों को दौरा करेंगे PM Modi, G-7 सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा, कल से होगी यात्रा की शुरूआत


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘ऐसा नरक दिखाएंगे कोई उम्मीद नहीं बचेगी’ ईरान पर भड़के ट्रंप, समझौते को बताया एकमात्र रास्ता

Donald Trump UNGA Speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में…

5 hours ago

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का ‘कब्जा’! 2 बड़े सैन्य अड्डे बनाएंगे ट्रंप, विरोधियों की एंट्री पर लगाई पूरी तरह रोक

Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड…

6 hours ago

स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: मोदी सरकार ने लॉन्च किया NFI 7th Edition और ADR-PvPI 2.0 ऐप

राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर मोदी सरकार ने NFI का 7वां डिजिटल संस्करण और ADR-PvPI 2.0…

6 hours ago

BPSC TRE 4.0 का इंतजार खत्म! 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती…

7 hours ago