देश

पहलगाम हमले में हमारा “कोई लेना-देना नहीं”…भारत की कार्रवाई से पहले पाक ने झाड़ा पल्ला

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले में 27 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इसके बाद से देश भर में रोष फैला है. लोग बदले की मांग कर रहे हैं और सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैें. अब हमले के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की.

पाकिस्तान ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया और कहा कि उसका इस हमले से “कोई लेना-देना नहीं” है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है, “पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है”, जबकि उन्होंने “किसी भी रूप में आतंकवाद” को खारिज करने की अपनी स्थिति को दोहराया.

यह भारत के भीतर अशांति का परिणाम

रक्षा मंत्री आसिफ ने आगे कहा कि यह हमला भारत के भीतर आंतरिक अशांति का परिणाम था. उन्होंने दावा किया, “भारत में केंद्र सरकार को नागालैंड, मणिपुर, कश्मीर और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. यह घरेलू है क्योंकि सरकार कई लोगों का शोषण कर रही है.” उन्होंने कहा कि “स्थानीय लोगों को आतंकवादियों का निशाना नहीं बनना चाहिए”

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा, “हम किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं और हमें इस बारे में कोई संदेह नहीं है.” वहीं रक्षा मंत्री आसिफ ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी भारत सरकार को घरेलू चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तो उसके लिए “पाकिस्तान को निशाना बनाना” सुविधाजनक होता है, जिसका मतलब है कि आंतरिक अशांति के बीच देश को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

इस बार क्या कार्रवाई हो सकती है?

पहलगाम में हुए हमले के बाद से सुरक्षाबल ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां ने अब तक तीन आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं. गृह मंत्री अमित शाह कल ही श्रीनगर पहुंचे थे, जिसके बाद आज बुधवार को पहलगाम घटनास्थल का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना सऊदी अरब का दोरा छोटा करके सुबह ही देश वापस आ चुके हैं.

इससे पहले 2016 में उरी और 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया था. लेकिन आतंकियों को वित्तपोषण से लेकर ट्रेनिंग तक देने वाला देश अब तक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है. ऐसे में भारत सरकार इस बार पाकिस्तान को लेकर पहले से कुछ अलग और ज्यादा प्रभावशाली कर सकती है. ये क्या होगा आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा.


ये भी पढ़ें: Kashmir Terror Attack: बिहार के आईबी ऑफिसर की पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर आतंकियों ने कर दी हत्या….हैदराबाद में थे तैनात


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

6 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

17 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

19 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

22 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

25 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

29 minutes ago