Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lashkar-E-Tayyaba

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा से जुड़ा टॉप आतंकवादी रजाउल्लाह निज़ामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

Kulgam Encounter: पहलगाम हमले के बाद कुलगाम के तंगमर्ग में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से लड़ाई छिड़ गई है. TRF ने ली पहलगाम हमले की जिम्मेदारी. सैफुल्लाह खालिद मुख्य साजिशकर्ता, NIA जांच में जुटी.

रक्षा मंत्री ने कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से मिलेगा. यहां मैं, भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है. भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है.

सीसीएस की बैठक में प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री शामिल होते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव अक्सर सीसीएस बैठकों में शामिल होते हैं, लेकिन वे स्थायी सदस्य नहीं हैं.

सीएम सैनी ने नरवाल के दादा को वीडियो कॉल के माध्यम से सांत्वना दी. उन्हें विश्वास दिलाया कि जिन्होंने भी यह अमानवीय कृत्य किया, उनमें से कोई नहीं बचेगा, सबको उनके किए की सजा जरूर मिलेगी.

जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई.

पाकिस्तान ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया और कहा कि उसका इस हमले से "कोई लेना-देना नहीं" है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है, "पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है."

बुधवार को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए थे. जब तक सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुचते आतंकी घटना को अंजाम देकर भाग गए थे.