देश

Pahalgam Terror Attack: हमले के बाद क्यों हो रही Tina Dabi के एक्स हस्बैंड अतहर आमिर खान की चर्चा?

Pahalgam Terror Attack: देश के विकास से कश्मीर को मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयास में केन्द्र की मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही, इसका एक और उदाहरण पहलगाम के आतंकी हमले से ठीक एक दिन पहले देखने को मिला था जब 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी के एक्स हसबैंड डिप्टी कमिश्नर अतहर आमिर खान को सम्मानित किया गया था. आइए आपको बताते हैं अतहर आमिर खान और पहलगाम आतंकी हमले की चर्चा एक साथ क्यों हो रही है…

कश्मीर की दो तस्वीर

जिस बैसरन में गोलियों की गूंज से आतंक की तस्वीर दुनिया ने देखी ठीक उससे 75 किलोमीटर दूर बसे कुलगाम जिले को एक दिन पहले ही बेहतर डेवलपमेंट और समग्र विकास के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. ये पुरस्कार कुलगाम घाटी में तैनात डिप्टी कमिश्नर अतहर आमिर खान को दिया गया.

ये वही अंनतनाग के लाल हैं जिन्होंने 2015 में यूपीएससी में दूसरी रैंक लाकर कश्मीर की प्रगतिशील तस्वीर को दुनिया के सामने रखा था..जहां एक दिन पहले यानि 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे के दिन अतहर ने एक और इतिहास रच ये सम्मान पाया और घाटी के युवाओं को मुख्य धारा में आने का संदेश दिया वहीं, इसके अगले दिन 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में सैलानियों के साथ कायराना हरकत को अंजाम देते हुए 28 सैलानियों को गोली मार दी. बर्बरता ऐसी की पत्नी के सामने पति को बेटे के सामने पिता को गोली मार दी गई

UPSC रिजल्ट आने के साथ ही आई हमले की भी खबर

एक हैरान करने वाली बात ये भी रही कि कल ही यूपीएससी एग्जाम 2024 का रिजल्ट आया, जिसमें बलिया की बेटी शक्ति दुबे को फर्स्ट रैंक हासिल किया. देशभर से उन्हें बधाई मिल रही थी, खुशी का माहौल था. और इस बीच यूपीएसी की 2015 की टॉपर टीना डाबी और दूसरे टॉपर अतहर आमिर खान की भी चर्चा हो रही थीं. वहीं इस हमले ने कश्मीर के युवाओं को एक बार फिर झकझोड़ा है कि उन्हें अपना रोल मॉडल किसे चुनना है..

एक ओर जहां अतहर आमिर खान सरकार कि नीतियों को आगे बढ़ाते हुए कुलगाम को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर भुखमरी की हालत में पहुंच चुके पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद के मोहरे मासूमों के खून से घाटी को लाल कर रहे हैं. आतंकियों द्वारा की गई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चा चल रही है. कहा जा रहा है कि सैलानियों के साथ आतंकियों द्वारा की गई ये घटना अमन और शांति के साथ ही जम्मू कश्मीर की टूरिज्म इकोनॉमी पर भी बड़ी चोट है.

एक्शन मोड पर भारत सरकार

आपको बता दें इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड पर है और हमले के गुनहगारों के स्कैच भी जारी कर दिए गए हैं. अब किसी भी वक्त 28 लोगों की जान का बदला लेने के लिए बहुत बड़ा फैसला आ सकता है. फिलहाल, तीनों सेनाओं के अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है. देखना ये है कि सरकार इस कायराना हरकत का जवाब कैसे देती है?

पाक से सिंधु जल समझौता खत्म, अटारी चेक पोस्ट बंद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला लेते हुए भारत-पाक सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया है. वहीं, अटारी चेक पोस्ट भी बंद कर दिया है. आज प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और अन्य लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पत्नी ने नम आंखों से दी विदाई, कहा- Proud of You! 

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

12 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

31 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago