Urdu Conclave 2026

Pahalgam Terror Attack: नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पत्नी ने नम आंखों से दी विदाई, कहा- Proud of You!

Pahalgam Terror Attack: भारत के जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नारवाल की शहादत पर दिल्ली में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उनकी पत्नी की भावुक प्रतिक्रिया और शहीद की याद में शोक व्यक्त करते हुए भारतीय नौसेना ने परिवार को अपनी संवेदनाएं दी.

Pahalgam Terror Attack: भारत के जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, बुधवार को भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नारवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. एक भावुक वीडियो में, उनकी पत्नी को अपने पति को आखिरी अलविदा देते हुए जोर-जोर से रोते हुए देखा गया.

इस दौरान वह कहती रहीं, इस दौरान वह कहती रहीं, “मैं कैसे जिऊंगी? कैसे रहूंगी?” रो-रो के कहा- “मैं उम्मीद करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले. उन्होंने एक अच्छा जीवन जिया. वह हम सभी को गर्व महसूस कराते थे, और हमें इस गर्व को हमेशा संजोकर रखना चाहिए,” यह शब्द उसकी पत्नी ने कांपती हुई आवाज में कहे और फिर वह टूटकर रो पड़ीं.

6 दिन पहले ही हुई थी शादी, हनीमून पर गए थे

रिपोर्ट्स के अनुसार, विनय और उनकी पत्नी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और वे पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे. इसी दौरान मंगलवार को आतंकी हमला हो गया और आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी थी. इस घटना के बाद विनय नरवाल के शव के पास बैठी उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं.

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने हवाई अड्डे पर विनय नारवाल के शव पर श्रद्धांजलि अर्पित की. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शोक जताने आईं और उनकी पत्नी को ढांढस बंधाते हुए देखी गईं. विनय नारवाल का शव अब हरियाणा के करनाल ले जाया जाएगा.

Lt. Vinay Narwal

वहीं करनाल में विधायक जगमोहन आनंद ने परिवार से मुलाकात की. परिवार के सदस्य रोते हुए विधायक को गले लगा रहे थे और हाथ जोड़कर उनके सामने आंसुओं में बिनती कर रहे थे. इससे पहले भारतीय नौसेना ने इस हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सीएनएस, और भारतीय नौसेना के सभी अधिकारी इस आतंकवादी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नारवाल के शहीद होने पर बेहद दुखी और शोकित हैं. हम इस अपार दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और इस क्रूर हिंसा में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.'”

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी CCS की बैठक में होंगे शामिल, जानें क्यों होती है मीटिंग और कौन होता है शामिल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read