देश

Fact Check: फर्जी तस्वीरों से पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, PIB फैक्ट चेक ने किया बड़ा खुलासा

India Pak War: पाकिस्तान एक बार फिर अपनी फेक प्रोपेगेंडा मशीनरी का सहारा लेकर भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है. इस बार निशाना बना जम्मू का एयरफोर्स बेस, जहां कथित रूप से विस्फोट होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं. लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है.

काबुल एयरपोर्ट की है वायरल फोटो

दरअसल, वायरल हो रही तस्वीर जिसमें विस्फोट दिखाया गया है, वह जम्मू की नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट की है, जो अगस्त 2021 में हुए धमाके की है. इस भ्रामक जानकारी का भंडाफोड़ किया है भारत सरकार के PIB फैक्ट चेक ने. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए यह साफ किया कि यह पूरी तरह से गुमराह करने वाला दावा है.

PIB फैक्ट चेक ने पोस्ट में लिखा, “जम्मू एयरफोर्स बेस पर विस्फोट की जो तस्वीर वायरल की जा रही है, वह वास्तव में 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले की है. कृपया इस तरह की भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें और किसी भी पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.”

पुराना वीडियो पेश किया गया नए रूप में

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह के फेक वीडियो और तस्वीरों से झूठ फैलाने की कोशिश की है. इससे पहले, गुजरात के हजीरा पोर्ट पर हमले का दावा भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इस दावे की भी सच्चाई सामने रखी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो तेल टैंकर में हुए विस्फोट का है, जो 7 जुलाई 2021 की घटना है और गुजरात से इसका कोई लेना-देना नहीं है.

इसी तरह, एक और वीडियो जालंधर में ड्रोन हमले के नाम से वायरल हुआ, जो कि असल में फॉर्म फायर (Training Exercise) का वीडियो था. साथ ही पाकिस्तान द्वारा शेयर किया गया एक और वीडियो जिसमें भारत पर मिसाइल अटैक का दावा किया गया, असल में 2020 में लेबनान के बेरूत में हुए विस्फोट का फुटेज है.

PIB फैक्ट चेक ने चेतावनी देते हुए कहा है, “पाकिस्तान की ओर से झूठी खबरों और गुमराह करने वाले वीडियो की बाढ़ आने की आशंका है. ऐसे में ज़रूरी है कि लोग हर खबर को गंभीरता से जांचें और पुष्टि के बाद ही साझा करें. यदि किसी को कोई संदिग्ध जानकारी दिखे, खासकर भारतीय सेना या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई, तो उसे तुरंत PIB फैक्ट चेक को रिपोर्ट करें.”

ये भी पढ़ें: भारत पाकिस्तान को दिए जाने वाले बेलआउट पैकेज की समीक्षा के लिए IMF के समक्ष रखेगा अपना पक्ष

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

15 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago