देश

Firing On LoC: हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! एलओसी पर फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Firing On LoC: हथियारों व गोला-बारूद की जबरदस्त कमी से जूझ रहा पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फायरिंग से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तानी सेना यहां छोटे हथियारों से फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है. सेना (Indian Army) के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 3-4 मई की रात के दौरान एक बार फिर से फायरिंग की गई. इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने तुरंत कठोर जवाब दिया.

Indian Army ने दिया करारा जवाब

सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है. भारतीय सेना (Indian Army) ने तुरंत और सटीक रूप से इसका जवाब दिया. गौरतलब है कि इंटेलिजेंस रिपोर्ट का साफ कहना है कि पाकिस्तानी सेना के पास गोला-बारूद की बहुत कमी है. यही कारण है कि पाकिस्तान की सेना किसी दृढ़ प्रतिज्ञ शत्रु के विरुद्ध चार दिन से अधिक समय तक युद्ध नहीं लड़ सकती.

गोला-बारूद की किल्लत

खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सैन्य तैयारियां उसके तोपखाने के गोला-बारूद की गंभीर कमी के कारण अपने ही देश में सवालों के दायरे में आ गई हैं. पाकिस्तान ने यूक्रेन और इजरायल के साथ हथियारों के सौदे किए, जिससे उसकी समस्या और बढ़ गई है. पाकिस्तान के इस कदम ने उसकी रक्षा क्षमताओं को कमजोर कर दिया है. स्वयं पाकिस्तान को भी यह मालूम है कि महत्वपूर्ण तोपखाने के गोला-बारूद की कमी के कारण वह चार दिनों से अधिक समय तक लड़ने की स्थिति में नहीं है.

पाकिस्तानी सेना ने पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन और इजरायल को भारी मात्रा में अपने गोला-बारूद बेच दिए. आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने इस के जरिए कुछ धन तो हासिल किया, लेकिन इससे उसकी सैन्य क्षमता को तगड़ा झटका लगा है. वहीं, पाकिस्तान के ऐसा करने से उसकी कूटनीतिक तटस्थता भी कमजोर हुई है. इसके साथ ही, पाकिस्तान के इस कदम ने उसकी खुद की युद्धक क्षमता को भी कमजोर किया है. यूक्रेन को हथियार बेचने की यह पूरी कहानी तब शुरू हुई है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध ने गोला-बारूद के लिए वैश्विक होड़ को प्रज्वलित किया था. खुफिया रिपोर्ट बताती हैं कि इस तरह पाकिस्तान ने इजरायल को भी हथियार बेचने का काम किया. इससे उसे फौरी तौर पर कुछ धन तो मिला, लेकिन उसकी सैन्य क्षमता कम हो गई.

पाकिस्तान लगातार कर रहा फायरिंग

बड़े हथियारों की इस कमी के बीच पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से फायरिंग की जा रही है. पाकिस्तानी सेना ने पहले भी नियंत्रण रेखा के पार से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में यह गोलीबारी की. बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की है. वहीं, भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने संयमित लेकिन सटीक तरीके से फायरिंग का जवाब दिया है.

वहीं, अमेरिका ने भारत को समर्थन देने की बात कही है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पुनः पुष्टि की. उन्होंने कहा, “अमेरिका भारत के साथ एकजुटता में खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है.”

यह भी पढ़ें- भारत के साथ युद्ध हुआ तो 4 दिन में ही निकल जाएगी पाकिस्तान की हवा, गोला-बारूद की भारी कमी, जानें इसके पीछे की असल वजह

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम तरीके से हत्या की थीं. इसके बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना बीते शुक्रवार यानी पिछले 10 दिनों से नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

10 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

23 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

27 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

29 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago