देश

Pakistani Bride Javeria Khanam: भारत की बहू बनने जा रही पाकिस्तान से आई जावेरिया की शादी में परोसे जाएंगे ये व्यंजन

Pakistani Bride Javeria Khanam: पाकिस्तान से भारत आई जावेरिया खानम की उनके मंगेतर समीर खान से 6 जनवरी को शादी होने जा रही है. साल 2018 में जावरिया खान की सगाई समीर खान से हुई थी. पाकिस्तानी नागरिक जावेरिया खानम को शादी करने के लिए भारत सरकार ने 45 दिन का वीजा दिया है. जावेरिया पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं. वह और उनके मंगेतर समीर दोनों ही इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं.

हालांकि,जावेरिया खानम को भारत ने दो बार वीजा देने से मना कर दिया था. लेकिन अब भारत पहुंची जावेरिया जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी को लेकर तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं. दोनों की शादी कोलकाता में होने जा रही है. मेहमानों के स्वागत के लिए हर तरह की तैयारी की जा रही है. वहीं उनके खाने पीने की भी विशेष व्यवस्था की गई है.

मेनू में ये खास व्यंजन

शादी के मेनू में जहां कोलकाता बिरयानी जैसे व्यंजन के अलावा बंगाली गोलगप्पे को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. वहीं जावेरिया के मंगेतर समीर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “अभी हम अपने परिवार और अहम दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं उसके बाद मैं उसको उन जगहों पर लेकर जाऊंगा जहां पर मैं अक्सर जाया करता हूं. कलकत्ता का स्ट्रीट फूड बहुत ही ज्यादा फेमस है.”

ऐसे शुरु हुई लव स्टोरी

जावेरिया खानम भारत आकर काफी खुश नजर आ रही हैं. जावेरिया खानम ने कहा, “हम 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, 6 जनवरी को हमारी शादी होने जा रही है. भारत के वीजे के लिए हम काफी समय से कोशिश कर रहे थे, मैं बेहद खुश हूं. मैरेज वीजा को लेकर भी प्रक्रिया होनी चाहिए.” दोनों की लव स्टोरी थाईलैंड में शुरू हुई थी, लेकिन शादी में तब से लेकर अब तक पांच साल लग गये.

इसे भी पढ़ें: Lalduhoma Oath ceremony: मिजोरम को आज मिलेगा नया सीएम, लालदुहोमा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

जवेरिया खानम के मंगेतर समीर खान ने कहा, “दोनों ही देशों ने हमें मिलाने के लिए प्रयास किए हैं. जब नीयत साफ होती है तो कोई बाधा बीच में नहीं आती है.” समीर खान ने बताया कि करीब पांच साल 6 महीना पहले मैंने अपनी मां के मोबाइल फोन में जावरिया का फोटो देखा था जिसके बाद मुझे जावरिया से प्यार हो गया. जब मैंने मां से पूछा कि यह लड़की कौन है तब उन्होंने बताया कि यह कराची में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार अजमत इस्माइल खान की बेटी है.

Rohit Rai

Recent Posts

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

4 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

18 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

45 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

1 hour ago