देश

दिल्ली में 12 दिसंबर से शुरू होगी AI Summit 2023, पीएम मोदी ने पूरे देश को किया आमंत्रित

AI Summit 2023: दिल्ली में 12 दिसंबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन होने जा रहा है. AI समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने देश की जनता को आमंत्रित किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा अपने लिंक्डइन अकाउंट पर भी पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैं आप सभी को एक आकर्षक कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहता हूं जो एआई और इनोवेशन में प्रगति का जश्न मनाता है. एआई समिट में दुनिया के करीब 27 देश हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा इसमें 150 से अधिक स्पीकर होंगे जो एआई पर अपनी राय रखेंगे.

देश-दुनिया के तमाम दिग्गज शामिल होंगे

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि इस इवेंट में 150 से अधिक एआई स्टार्टअप शामिल होंगे और अपने एआई प्रोडक्ट की प्रदर्शनी भी करेंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन 12 से 14 दिसंबर के बीच होगा. 12 दिसंबर को शाम 5 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. जिसमें देश-दुनिया के तमाम दिग्गज शामिल होंगे. जो एआई पर अपनी-अपनी राय रखेंगे.

AI ने कल्पनाओं को हकीकत में बदल दिया

प्रधानमंत्री ने लोगों को आमंत्रित करते हुए ये भी कहा कि हम एक बेहतरीन समय अवधि में रह रहे हैं. जिसमें इनोवेशन, स्टार्टअप्स और AI ने उन चीजों को हकीकत में बदल दिया है, जिसकी हमने कभी कल्पना की थी. विकास की इस तेज रफ्तार में AI एक ऐसा सेक्टर है, जहां पर प्रयोगों का भी तेजी के साथ विस्तार हो रहा है. ये तकनीक अब हमारी नई पीढ़ी के हाथों में है, जो इसे और भी बेहतर ढंग से समृद्ध और विकसित कर रहे हैं.

भारत ने तकनीक की मदद से बहुत ही लंबी छलांग लगाई

पीएम मोदी ने कहा, बीते 9-10 सालों में भारत और उसके नागरिकों ने तकनीक की मदद से बहुत ही लंबी छलांग लगाई है. हमें ये कहने में जरा भी संकोच नहीं होगा कि भारत ने कुछ ही सालों में इनोवेशन के क्षेत्र में वह हासिल किया है, जिसे पाने में कई देशों की पूरी की पूरी पीढ़ी खप गई. ये सब इंटरनेट और डिजिटल भारत में मोबाइल की पहुंच से ही सार्थक हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 minute ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

2 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

52 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

56 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

56 minutes ago