देश

Lalduhoma Oath ceremony: मिजोरम को आज मिलेगा नया सीएम, लालदुहोमा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Lalduhoma Oath ceremony: देश के 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब पार्टियां सीएम पद के चेहरों को लेकर मंथन कर रही हैं. इसी बीच मिजोरम को आज (8 दिसंबर) नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. जोराम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे से राजभवन परिसर में शुरू होगा.

लालदुहोमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ

मिजोरम के राज्यपाल हरिबाबू कंभमपति लालदुहोमा के अलावा अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. जोराम पीपूल्स मूवमेंट पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है.

राजभवन में होगा कार्यक्रम

मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया जाएगा, लेकिन अगर मौसम खराब रहा और बारिश हुई तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम एनेक्सी भवन होगा. इसके लिए एनेक्सी भवन में तैयारियां भी चल रही हैं. बता दें कि आइजोल में गुरुवार को भारी बारिश हुई थी. जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Cash for query Case: आज बढ़ सकती है महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में होगी पेश

27 सीटों पर जेपीएम ने दर्ज की जीत

गौरतलब है कि मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था. 3 दिसंबर को आए नतीजों में जोराम पीपुल्स मूवमेंट को 27 सीटों पर जीत मिली. वहीं जोरमथंगा की एमएनएफ खाते में महज 10 सीटें ही आई थीं. जिसके बाद सीएम जोरमथंगा ने 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जोरमथंगा ने 33 साल बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि चुनाव में मिली करारी हार की वह नैतिक जिम्मेदारी ले रहे हैं. इसलिए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. वहीं नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इसलिए लालदुहोमा भी कोशिश में हैं कि अपनी कैबिनेट में 11 चेहरों को जगह देंगे.

बीजेपी कर रही मंथन

दूसरी तरफ जिन तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है, वहां पर सीएम चेहरे को लेकर शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है. अभी तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनी है. सियासी गलियारों में कई चेहरों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि बीजेपी के फैसले हर बार अटकलों से कहीं अलग होते रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago