सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पंचकूला
Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में सोमवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच एक सनसनीखेज मुठभेड़ का मामला सामने आया है. पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों ने गिरफ्तारी के डर से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गनीमत यह रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें दबोच लिया गया है.
यह पूरी वारदात पंचकूला के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे सेक्टर-3 की सड़क पर हुई. जानकारी के मुताबिक पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त और कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
वारदात के दौरान बेखौफ बदमाशों ने पुलिस दल को निशाना बनाते हुए कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं. एफआईआर में दर्ज विवरण के मुताबिक, एक गोली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी, जबकि दूसरी गोली असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुनील कुमार के कान के बेहद करीब से गुजर गई. अचानक हुए इस जानलेवा हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी.
आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग करते हुए चार राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस की गोलीबारी में दोनों आरोपी घायल हो गए. दोनों के पैरों में एक-एक गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया.
पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों किसी कुख्यात गैंग के इशारे पर मोहाली, पंचकूला या चंडीगढ़ (ट्राइसिटी) में किसी बड़ी वारदात को अंजाम आए थे.
पुलिस अब इस एंगल से गहराई से जांच कर रही है कि उनका असली टारगेट कौन था, उन्हें यह सुपारी किसने दी थी और इस साजिश में उनके स्थानीय मददगार या संपर्क कौन-कौन हैं.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में और गर्माएगी दिल्ली की सियासत…! वोट चोरी के खिलाफ के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कूदेगा विपक्ष
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 25(6) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अब दोनों बदमाशों के पुराने आपराधिक इतिहास, हथियारों के नेटवर्क और गैंग के अन्य गुर्गों की तलाश में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…
Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…
Budget Home Decor Ideas Under 5000: घर को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए अब…
Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…