Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सर्दियों में और गर्माएगी दिल्ली की सियासत…! वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कूदेगा विपक्ष

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने की तैयारी कर रहा है.

INDIA Block
Edited by Rohit Agrawal

INDIA Block Ramlila Maidan Rally: केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर धार देने के लिए INDIA ब्लॉक ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. आगामी दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्ष की एक बहुत बड़ी और हुंकार भरने वाली महारैली आयोजित की जा रही है.

इस शक्ति प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने और देश के कोने-कोने से जनता व कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है और सांगठनिक स्तर पर चक्रव्यूह रचना शुरू कर दी है.

भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस का फुल-प्रूफ प्लान(INDIA Block Ramlila Maidan Rally)

रामलीला मैदान की इस मेगा रैली को सफल बनाने की मुख्य जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन को सौंपी गई है. पार्टी की रणनीति के मुताबिक, देश के सभी राज्यों में विशेष ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किए जा रहे हैं. ये ऑब्जर्वर संबंधित राज्यों के स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ लगातार बैठकें और समन्वय करेंगे, ताकि हर राज्य से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों को ट्रेन या बसों के जरिए दिल्ली पहुंचाया जा सके. तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर अभी से पेंच कसे जा रहे हैं.

‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर होगा वार

कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के अन्य घटक दलों का मुख्य मकसद इस रैली के जरिए ‘वोट चोरी’ के आरोपों को सीधे जनता के बीच ले जाना और सरकार व चुनाव आयोग को एक मंच से सीधी चुनौती देना है. इस महारैली के माध्यम से विपक्षी दल यह संदेश देने की पूरी कोशिश करेंगे कि तमाम आंतरिक और बाहरी राजनीतिक उठापटक के बावजूद वे इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट हैं और सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे.

ये भी पढ़ें-धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

सर्दियों में गर्माएगी दिल्ली की सियासत

दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाली इस रैली को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की भी निगाहें टिक गई हैं. रामलीला मैदान में होने वाले इस बड़े राजनीतिक जमावड़े में तमाम दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, विपक्ष की यह रणनीति साफ कर देगी कि आने वाले संसद सत्र और चुनावी राज्यों के रण से पहले सियासत कितनी ज्यादा खतरनाक होने वाली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital