Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब में मिसाइल का मलबा मिलने से हड़कंप, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हाई अलर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमृतसर और होशियारपुर में मिसाइल जैसे मलबे मिलने से हड़कंप मच गया है. चीनी PL-15 मिसाइल का हिस्सा मिलने पर जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं.

Missile Debris Punjab
Edited by Akansha

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर जिलों में मिसाइल जैसी वस्तु के मलबे मिलने से हड़कंप मच गया है.

अमृतसर के जठुवाल गांव में धमाका

बुधवार देर रात 1:10 से 1:20 बजे के बीच अमृतसर के कथूनंगल इलाके के जठुवाल गांव में तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी. गांववालों ने आसमान में तेज रोशनी देखी और उसके बाद खेतों में धातु के टुकड़े मिले. सुरक्षाबलों और फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा जब्त कर लिया है. प्राथमिक जांच में यह किसी मिसाइल या प्रोजेक्टाइल का हिस्सा बताया जा रहा है.

होशियारपुर में चीनी PL-15 मिसाइल का मिला हिस्सा

होशियारपुर में भी इसी तरह का एक मलबा बरामद हुआ है, जो चीन निर्मित PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का हिस्सा बताया जा रहा है. यह मिसाइल पाकिस्तान एयर फोर्स इस्तेमाल करती है, जिससे शक जताया जा रहा है कि यह पाकिस्तान की ओर से फायर की गई हो सकती है.

कई जिलों में तेज धमाके और अफरा-तफरी का माहौल

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते पंजाब की सीमा पर कई प्रोजेक्टाइल्स को इंटरसेप्ट कर हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके कारण कई जिलों में तेज धमाके हुए और रात भर अफरा-तफरी का माहौल रहा. कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई थी, जिसे सुबह तक बहाल कर दिया गया.

पंजाब-LOC से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी

सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं कि यह मिसाइलें कहां से दागी गईं और इनका मकसद क्या था. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नागरिक इलाकों में मलबा गिरने से लोगों में डर का माहौल है. स्थिति गंभीर बनी हुई है और पंजाब-LOC से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital