हुलिया बदलकर फरार हुआ खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह
Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ऑपरेशन चला रही है लेकिन अभी तक वह हत्थे नहीं चढ़ा है. पुलिस को शक है कि वह हुलिया बदलकर भागा होगा. वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि अमृतपाल के पुलिस से बचकर भागने के पीछे पपलप्रीत सिंह का दिमाग था, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उससे निर्देश ले रहा था.
अधिकारियों ने कहा कि पपलप्रीत सिंह को अमृतपाल सिंह के उन करीबियों में से एक माना जाता है, जो खालिस्तानी समर्थक को अक्सर सलाह देता है. अमृतपाल के पिछले साल भारत लौटने के बाद से ही पपलप्रीत उसके साथ काम कर रहा था. अमृतपाल ने भारत लौटने के बाद अभिनेता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ की बागडोर संभाल ली थी. दीप सिद्धू की 2021 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.
सामने आए वीडियो में पपलप्रीत को एक बाइक चलाते हुए देखा गया था, जिसके पीछे अमृतपाल बैठा हुआ था. यह दोपहिया वाहन जालंधर के फिल्लौर में लावारिस मिला था. पुलिस ने अमृतपाल के कई साथियों को पकड़ लिया है लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अधिकारियों ने कहा कि पपलप्रीत सिंह आईएसआई से निर्देश ले रहा था और राज्य में आतंकवाद के काले दिन लाने के लिए काम कर रहा था. पपलप्रीत के निर्देश पर ही अमृतपाल ने अपना हुलिया एक कट्टरपंथी सिख उपदेशक से एक साधारण व्यक्ति के तौर पर बदल लिया और अंत में बाइक फिल्लौर में एक नहर के पास छोड़ दी और वहां से फरार हो गया. पंजाब पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों से पूछताछ की थी, जिसके बाद अमृतपाल द्वारा पुलिस को चकमा देने में पपलप्रीत की भूमिका के बारे में जानकारी सामने आई है.
ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के 5 गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद
पपलप्रीत ने मनप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह द्वारा इंतजाम कराई गई बाइक ली और अमृतपाल को जालंधर के नंगल अंबियन गांव के एक गुरुद्वारे तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हुलिया बदल लिया. उसने भागने से पहले गुलाबी पगड़ी और काला चश्मा पहना था. पपलप्रीत पर हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं. दूसरी तरफ, पुलिस ने पपलप्रीत की तस्वीरें पूरे पंजाब में जारी कर दी हैं. वहीं अमृतपाल की अलग-अलग 7 तस्वीरें भी जारी की गई हैं.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…