देश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के 5 गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद के पांच गुर्गों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस को इन आरोपियों के पास से कई हथियार और भारी मात्रा में कैश मिले हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नियाज अहमद, रूमलग्न, मोहम्मद सजग, कैश अहमद, राकेश कुमार और मोहम्मद अशर्क खान शामिल हैं. इनके पास से पुलिस को पांच पिस्टल, पांच तमंचे और एक मैगजीन मिली है. इसके अलावा, 112 कारतूस और 6 मोबाइल मिले हैं.

पांचों आरोपियों से मोबाइल फोन के साथ कैश के तौर पर 2 लाख पच्चीस हजार बरामद किए गए हैं. इनमें से 2 आरोपियों की निशानदेही पर 72 लाख 37 हजार रुपए मिले हैं. अतीक अहमद के कार्यालय से टोटल 74 लाख 62 हजार बरामद किए गए हैं. आरोप है कि असद ने फोन पर इंटरनेट के माध्यम से नियाज अहमद की अशरफ से बात कराई थी. अतीक के घर पर मीटिंग में भी ये शामिल था. इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

अश्रद्ध कटरा भी साजिश में शामिल

मोहम्मद सजर जयंतीपुर का रहने वाला है और यह उमेश पाल के घर के पास रहता है. इसको असद ने अपने घर बुलाकर आईफोन दिया था जिसमे कुछ नंबर सेव थे. अतीक, अशरफ ने सजर से लोकेशन लेने का काम दिया था. इसे उमेश पाल की गाड़ी आने-जाने की सूचना देना का काम सौंपा गया था. उमेश और दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की प्लानिंग को लेकर जो मीटिंग होती थी, उसकी साजिश में अश्रद्ध कटरा शामिल रहता था.

ये भी पढ़ें: करौली बाबा को किया चैलेंज तो तोड़ी डॉक्टर की नाक, मेडिकल से भी महंगी है झाड़फूंक से उपचार की रेट लिस्ट, एक दिन का खर्च 1.50 लाख रुपये…

जानकारी के मुताबिक, कैश अहमद 16 साल से अतीक अहमद के परिवार में ड्राइवर का काम कर रहा है. वारदात के बाद हथियार और कैश छिपाने का काम इसी को सौंपा गया था. राकेश कुमार उर्फ लाला अतीक अहमद के घर के काम और मुंशी का काम करता था. वारदात के बाद इसने कैश और हथियार असद और अतीक और उसके परिवार के कहने पर छिपाए थे. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही है और उनको दबोचने के लिए लगातार पुलिस की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

18 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

34 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

50 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

53 minutes ago