आस्था

Chaitra Navratri 2023: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से होती है ब्रह्म की प्राप्ति, इस विधि से करें मां की पूजा

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ रूप की पूजा की जाती है. मां का यह रूप बहुत ही खास है. धार्मिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र मिलता है कि मां दुर्गा ने मां पार्वती के रूप में जन्म लिया था और भगवान शिव शंकर को अपने पति  के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. इस तपस्या के कारण ही उनकी पूजा ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ के नाम से भी होती है.

ब्रह्म की प्राप्ति कराती मां ब्रह्मचारिणी

अगर बात करें मां के ब्रह्मचारिणी नाम के अर्थ की तो सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी द्वारा निर्देशित आचरण पर चलने के कारण मां का यह नाम पड़ा. माना जाता है कि मां की कृपा से ब्रह्म की प्राप्ति होती है. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पराशक्तियां और कई सिद्धियां मिलती हैं. इस दिन तंत्र मंत्र के जानकार मां की विशेष पूजा करते हैं.

माता ब्रह्मचारिणी को लगाएं इसका भोग

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय रूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. माता ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए उनको शक्कर का भोग लगाएं. माना जाता है कि इस दिन माता को शकर का भोग लगाने से परिवार के सभी सदस्यों की आयु में वृद्धि होती है.

इस दिन ब्राह्मण और गरीबों को दान में भी चीनी ही दें. माना जाता है कि माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से मनुष्य में तप, त्याग, सदाचार आदि की वृद्धि होती है.

इस विधि से करें मां की पूजा

इस दिन सबसे पहले देवी ब्रह्मचारिणी को पंचामृत स्नान कराएं. इसके बाद दीप धूप दिखाते हुए फिर अलग-अलग तरह के सफेद फूल, कुमकुम, अक्षत और सिन्दुर अर्पित करें. मां को कमल का फूल और सुगंधित फूल चढ़ाएं. फिर मां को भोग लगाएं. इसके बाद मां का ध्यान करें और अंत में मां की आरती करें.

इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि में 9 दिन पहनें इन अलग-अलग रंगों के कपड़े, धन के भंडार भर देगी आदिशक्ति

इन मंत्रों से करें प्रार्थना

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago