देश

Lawrence Bishnoi को लेकर Pappu Yadav की पत्नी Ranjeet Ranjan ने कहा, हमारा कोई लेना-देना नहीं, हम अलग रह रहे हैं

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद (Congress MP) रंजीत रंजन (Ranjeet Ranjan) ने कहा कि उनका या उनके परिवार का उनके पति और पूर्णिया के सांसद (Purnea MP) पप्पू यादव (Pappu Yadav) के बयान से कोई लेना-देना नहीं है, जिन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को फिल्म स्टार सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने के लिए चुनौती दी है.

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (Baba Siddique Murder) के बाद बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश यादव, जिन्हें पप्पू यादव के नाम से जाना जाता है, ने एक्स पर घोषणा की थी कि ‘अगर कानून अनुमति देता है, तो वह बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को 24 घंटे के भीतर खत्म कर देंगे’. बिश्नोई पर बाबा सिद्दीकी की हत्या कराने का आरोप है.

सलमान के साथ एकजुटता

इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने सलमान खान के साथ एकजुटता व्यक्त की, जो काले हिरणों की ‘हत्या’ को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं. काले हिरण को बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है.

25 अक्टूबर को किए गए पोस्ट में पप्पू यादव ने कहा था, ‘मुंबई से लौट रहा हूं. शहर से दूर शूटिंग में व्यस्त होने के कारण फिल्म अभिनेता सलमान खान जी से मुलाकात नहीं हो पाई. उन्हें भी आश्वस्त करना चाहता था मैं हूं ना! उनसे फोन पर लंबी बात हुई, वह निडर निर्भीक हैं. अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया! हर परिस्थिति में मैं साथ हूं.’

रंजीत रंजन ने क्या कहा

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने कहा है, ‘देखिए जहां तक राय का सवाल है, मेरा और पप्पू जी का राजनीतिक करिअर अलग-अलग है और काफी मतभेद भी है हमारे बीच… पिछले डेढ़-दो साल से तो हम अलग-अलग भी रह रहे हैं. जो भी उनका बयान है, उससे मेरा या हमारे बच्चों का कोई भी लेना-देना नहीं है. जो चल रहा है, उसका तो मैं यही कहूंगी कि ये लॉ एंड ऑर्डर का मामला है, सरकार का मामला है, उनको देखना चाहिए. जो बयान चल रहे हैं, उससे मेरा और मेरे परिवार का कोई लेना-देना नहीं है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

27 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

48 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago