देश

MP Elections: कांग्रेस प्रत्याशी को रैली में DJ बजाना पड़ा महंगा, आचार संहिता के उल्लंघन में दर्ज हुआ मुकदमा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में टिकट बंटवारे के बाद सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं चुनाव आयोग ने भी अपनी कमर कस ली है, जिससे की सभी उम्मीदवार नियमों के हिसाब ही तैयारी करें. हालांकि इसके बावजूद भी कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उसके टिकट फाइनल होने पर आंच आ गई है. दरअसल उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव ने अपने स्वागत के लिए एक जुलूस निकाला और उत्साहित होकर डीजे बजवाया. ऐसे कराना उसे भारी पड़ा गया, क्योंकि उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. इससे पहले उन्हें केवल रैली निकालने की अनुमति मिली थी.

बता दें कि चुनाव आयोग ने पूरी कमर कस ली है. आदर्श आचार संहिता के पालन करवाने को एफएसटी की टीम पूरी तरह से तैयार है. इस दौरान उसे खबर मिली कि दक्षिण उज्जैन में एक कांग्रेस प्रत्याशी शहीद पार्क से एक रैली निकाल रहे हैं.

FST की टीम को मिली थी सूचना

एफएसटी की टीम रैली की सूचना के साथ यह भी बताया गया कि इस रैली में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है. इसके बाद तुरंत एसएसटी की टीम वहां पहुंचती है और उल्लघंन की मिली शिकायत वहां सच साबित होती है. इसके बाद टीम ने थाना माधवनगर पहुंचकर मामले का विवरण दिया. इसके बाद मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ धारा 188 और प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 7/5 के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को BJP ने दिया टिकट, क्या हैं इसके सियासी मयाने?

कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में बज रहा था डीजे

इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि, “एफएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान शहीद पार्क पर उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव की रैली मे दी गई अनुमति का उल्लंघन होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद टीम वहां पहुंची तो खबर की पुष्टि भी हो गई. कांग्रेस प्रत्याशी को केवल रैली निकालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन रैली के साथ यहां डीजे भी बजाया जा रहा था. इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी यादव पर धारा 188 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 7/5 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

9 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

24 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

43 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

55 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

2 hours ago