देश

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी ने दिए उपयोगी टिप्स तो खत्म हुआ परीक्षा का डर! जानें छात्र-छात्राओं ने क्या कहा

परीक्षा का समय सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. परीक्षा को लेकर सभी छात्रों के मन डर बना रहता है. जिसको खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसका नाम है ‘परीक्षा पे चर्चा’ इसका मुख्य उद्देश्य यह है, कि सभी छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के दौरान सकारात्मक मानसिकता बनाए रखना, तनाव दूर करना और आत्मविश्वास बढ़ाना था.

PM मोदी ने किया छात्राओं के परीक्षा का समाधान

छात्राओं ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने PM मोदी की तारीफ की. छात्रा तेजस्वी ठाकुर ने बताया कि स्कूल में परीक्षा की तैयारियां अच्छे से चल रही हैं और रोजाना हमारे टेस्ट भी लिए जाते हैं, जिससे किसी भी तरह के प्रश्न में आने वाली दिक्कतों को सुलझाने में आसानी होती है. साथ ही परिवार की तरफ से भी परीक्षा की तैयारियों को लेकर पूरा सहयोग मिलता है.

पीएम मोदी से मुलाकात का अनुभव बेहद अच्छा: वैभव कनौजिया

वैभव कनौजिया ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात का अनुभव बेहद अच्छा था. उन्होंने हमें तिल के लड्डू भी खिलाए, और हम बहुत खुश थे कि हमारे देश के प्रधानमंत्री परीक्षा के बारे में हमसे बात कर रहे थे. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने हमें सलाह दी कि परीक्षा के दौरान हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका कहना था कि परीक्षा के समय तनाव लेने की बजाय हमें योद्धा की तरह परीक्षा देना चाहिए.

वैभव ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद परीक्षा का डर पूरी तरह से दूर हो गया है. इससे पहले बोर्ड एग्जाम के बारे में सोच कर डर लगता था. क्योंकि ये कठिन होते हैं, और किसी दूसरे स्कूल में सेंटर होने की वजह से और भी तनाव होता था.

लेकिन पीएम मोदी द्वारा दी गई उपयोगी टिप्स ने सारा तनाव दूर कर दिया. ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों दोनों में तनाव होता है. जब आप इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं और पीएम मोदी अपने अनुभवों से टिप्स देते हैं, तो इसका असर सकारात्मक रूप से दिखता है.

वैभव के पिता, सुनील कनौजिया ने कहा, “मेरे हिसाब से इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को शुरू करके बहुत अच्छा काम किया है. इससे छात्रों का परीक्षा का तनाव कम होता है.”

वैभव की मां, सीमा कनौजिया ने कहा कि जब तक हम छात्रों के मन की बात नहीं जानेंगे, तब तक बदलाव नहीं ला सकते हैं. पीएम मोदी को आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि वह इस कार्यक्रम के माध्यम से बदलाव ला रहे हैं. पीएम मोदी हमेशा बच्चों को प्रेरित करते रहते हैं. 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं है, और पीएम मोदी का जो संदेश है, उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए.

शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला

छात्रा तमन्ना ने कहा कि परीक्षा के समय थोड़ी घबराहट और तनाव रहता है, लेकिन शिक्षकों की तरफ से रोजाना टेस्ट कराए जाने से उस तनाव को कम करने में मदद मिल रही है.

एक अन्य छात्रा ने बताया कि विद्यालय के अनुभवी शिक्षक उनके साथ बात करते हैं और उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए स्मार्ट अध्ययन तकनीकों से परिचित कराते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कड़ी मेहनत ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही रणनीति के साथ पढ़ाई करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.”

प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने इस अवसर पर शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला हैं. उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक हिस्सा है और असली सफलता स्व-अनुशासन, ज्ञान प्राप्ति और आत्मनिर्भरता में निहित है.


ये भी पढ़ें: Delhi CM: निर्वाचित विधायकों में से ही होगा नया मुख्यमंत्री, 17 फरवरी को बैठक; जानिए BJP अध्यक्ष ने क्या कहा


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago