Delhi CM News: दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब यह बैठक 19 या 20 फरवरी को होगी. इस बैठक में पार्टी विधायक और सांसदों की उपस्थिति में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा. बैठक के बाद, भाजपा विधायक दल का नेता उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और एनडीए के अन्य प्रमुख सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे, जो 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हो सकता है.
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री का चेहरा पहले से घोषित नहीं किया था. हालांकि, अब पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे के बाद इस मुद्दे पर फैसला लेने की योजना बनाई है. दिल्ली भाजपा में कई नामों पर चर्चा हो रही है, जिनमें विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, पवन शर्मा, और अजय महावर के नाम सामने आए हैं. इसके अलावा, कुछ सांसदों के नाम भी मुख्यमंत्री के पद के लिए लिए जा रहे हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज का नाम शामिल है.
भाजपा आलाकमान की योजना है कि ऐसा मुख्यमंत्री चुना जाए, जो न केवल पार्टी के भीतर सामंजस्य बनाए रखे, बल्कि जनता की उम्मीदों को भी पूरा करे. जनता ने 10 साल बाद आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर किया और अब भाजपा से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यमुना सफाई, महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने जैसे वादे किए थे, जिनका जनता पूरा होते देखना चाहती है.
भाजपा दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम सात मंत्री चुन सकती है. चर्चा है कि भाजपा सातों लोकसभा सीटों से एक-एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है. जातिगत समीकरणों और आगामी बिहार और पंजाब चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी ने दिए उपयोगी टिप्स तो खत्म हुआ परीक्षा का डर! जानें छात्र-छात्राओं ने क्या कहा
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…