देश

लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा, राज्यसभा में जयंत बोले- भारत रत्न की घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई

Parliament Budget Session: आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है. इसके साथ ही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी सत्र भी है. आज बजट सेशन के आखिरी दिन राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जा रहा है. धन्यवाद प्रस्ताव के लिए आखिरी सत्र को एक दिन आगे बढ़ाया गया है. लोकसभा में बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने चर्चा की शुरुआत की.

जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राम मंदिर को लेकर दोनों सत्रों में संबोधित कर सकते हैं. बता दें कि बजट सत्र की की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी. इसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था.

राज्यसभा में भारत रत्न को लेकर हंगामा

वहीं राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा के दौरान हंगाम हुआ. रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला बहुत बड़ा है. इस घोषणा के बाद लोगों ने दीवाली मनाई. कनाॅट प्लेस में किसानों ने मिठाई बांटी. ऐसे में यह दिखाता है कि यह फैसला चरण सिंह जी के परिवार तक ही सीमित नहीं है.

यह भी पढ़ेंः जयंत की भाजपा के इस दिग्गज नेता से हुई मुलाकात और बन गई बात…जानें NDA ज्वाॅइन करने की स्टोरी

खड़गे पर भड़के राज्यसभा चेयरमैन

वहीं राज्यसभा में चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि आप ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करें. मैं आपको उनकी बेइज्जती नहीं करने दूंगा. वहीं राज्यसभा के नेता सदन पीयुष गोयल ने खड़गे से माफी मांगने को कहा.

जयराम रमेश ने साधा निशाना

वहीं कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने के फैसले के बाद मोदी सरकार की आलोचना की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार स्वामीनाथन फाॅर्मूले के आधार पर किसानों को एमएसपी की गारंटी देती है तो यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देगी.

यह भी पढ़ेंः “इस घटना को रोका जा सकता था…”, हल्द्वानी और बरेली की घटनाओं को लेकर मायावती ने खड़ा किया सवाल, सरकार से की ये मांग

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

54 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago