भाजपा से खुश हैं जयंत चौधरी
UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमकर उथल-पुथल दिखाई दे रही है. फिलहाल वर्तमान में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मनमुटाव के बाद जयंत का बयान सामने आ चुका है और उन्होंने एनडीए के साथ जाने के लिए खुलकर कह दिया है. बता दें कि जयंत और अखिलेश की दोस्ती के बीच सीट शेयरिंग की दरार इस तरह पड़ी कि भाजपा ने उसका पूरा फायदा उठाया और फिर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद पोते जयंत चौधरी का दिल ऐसे पिघला कि उनके मन की बात जुबां पर आ गई. दरअसल सपा ने रालोद को 7 लोकसभा सीट का ऑफर किया था, मगर बात मुजफ्फरनगर सीट पर बिगड़ गई. क्योंकि रालोद इस सीट को छोड़ना नहीं चाहती. कहा जा रहा है कि यहीं से दोनों दलों के बीच ये खाई और बढ़ती गई.
तो दूसरी ओर इसी मनमुटाव का भाजपा ने फायदा उठाया और इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केसी त्यागी ने मिडिएटर की शानदार भूमिका निभाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जयंत चौधरी की मुलाकात कराई. तो वहीं खबर सामने आई है कि इस दौरान राजनाथ सिंह ने चौधरी अजीत सिंह से अपने पुराने रिश्तों का जिक्र किया और जयंत को अपने बेटे की तरह बताया. तो वहीं कहा जा रहा है कि मात्र 10 दिन के अंदर गठबंधन को लेकर सारी बात फाइनल हो गई है और अगर इस सम्बंध में सूत्रों की मानें तो रालोद को 2 लोकसभा सीट के साथ ही 1 राज्यसभा और 1 MLC ऑफर हुई है.
तो वहीं खबर सामने आ रही है कि जयंत की एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर 12 फरवरी को आधिकारिक घोषणा हो सकती है क्योंकि इस दिन चौधरी अजीत सिंह की जयंती है और कार्यक्रम का आयोजन छपरौली में किया जा रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में पश्चिम की राजनीति में जयंत चौधरी का दबदबा है. ऐसे में माना जाता है कि जयंत चौधरी जिस भी राजनीतिक दल के साथ होंगे, उसे लाभ मिलना तय है. ऐसे में उनके एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद भाजपा की आने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी से बड़ी जीत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
तो दूसरी ओर इस सम्बंध में केसी त्यागी का बयान सामने आया है और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, मुजफ्फर नगर जिले की 2 लोकसभा सीटों पर सपा अपने ही प्रत्याशी उतारने को लेकर अड़ी हुई है, जिससे परेशान जयंत की बीजेपी से बातचीत शुरु हुई. हम लगातार उनके साथ सम्पर्क में हैं और बैठकें हो रही हैं. केसी त्यागी ने आगे बताया कि जयंत हमारे नेता चौधरी चरण सिंह के पौत्र है. हम उनके साथ हैं और गठबंधन से बाहर आने का रास्ता भी दिखाया है. इसी के साथ ही जयंत चौधरी और राजनाथ से हुई मुलाकात को लेकर त्यागी ने कहा कि, हम एक ही कुनबे के हैं, जो कि चौधरी चरण सिंह का कुनबा है. उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस को करना चाहिए था वो काम (भारत रत्न) आज पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है. वह आगे बोले, कि जयंत चौधरी समझदार हैं. उनका ये अच्छा कदम है.
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा किए जाने के बाद से ही पोते व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी खुश हैं और उन्होंने कहा है कि दिल जीत लिया. इसी के साथ ही एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि, मुझे इतना वजन न दें. साथ ही ये भी कहा कि, चुनाव हारें हो या जीते हों. गठबंधन में जा रहा हूं, कितने सीटें मिल रही हैं, ये कोई मसला नहीं है. मैं किस मुंह से इनकार करुं. इसी के साथ ही जयंत ने ये भी कहा था कि, क्या अब कोई कसर बाकी है? मोदी जी ने दिल जीत लिया.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…