देश

‘BJP ही PoK लेकर आएगी’, संसद में गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के दौरान दोनों ही सदनों में ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत के रुख को लेकर चर्चा हो रही है. विपक्ष सदन में प्रधानमंत्री को बुलाने की मांग कर रहा है. इस बीच राज्यसभा की चर्चा में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आए. इस दौरान उन्होंने तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए PoK को लेकर बड़ा ऐलान किया है. गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और अन्य विपक्षी दलों के पीओके को लेकर उठा जा रहे सवाल का जवाब दिया. उन्होंने PoK पर भाजपा और सरकार के रुख को साफ किया.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ही पीओके को वापस लाएगी और उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान की रचना की. उन्होंने कहा कि यदि वे होते तो देश का बंटवारा नहीं होने देते।

पहलगाम आतंकवादी मुठभेड़ पर बयान

अमित शाह ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से बरामद राइफल का शत प्रतिशत मिलान हुआ है. उन्होंने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णय मीडिया में छपे, लेकिन उन्हें पढ़ना नहीं है क्योंकि वे उनके द्वारा दिए गए निर्णय के खिलाफ थे.

पाकिस्तान पर बयान (Amit Shah On Pakisthan)

अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारा और मंदिर तोड़े, लेकिन भारत ने 11 मई को पाकिस्तान के 11 एयर बेस को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान घुटनों के बल हमारे डीजीएमओ को फोन किया और हमने युद्ध को रोक लिया.

ये भी पढ़ें: ससंद में अमित शाह की दहाड़: बताया कब PM Modi में कहा अब रोक लो?

कांग्रेस पर निशाना (Amit Shah Targets Congress)

शाह ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को खत्म करना नहीं, बल्कि राजनीति, वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपना भाषण देना था, इसलिए आतंकियों को कल नहीं मारा जाना चाहिए था.

गृह मंत्री अमित शाह का बयान पाकिस्तान और कांग्रेस पर निशाना साधने वाला था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ही पीओके को वापस लाएगी और कांग्रेस पर पाकिस्तान की रचना करने का आरोप लगाया. उन्होंने पहलगाम आतंकवादी मुठभेड़ पर भी बयान दिया और कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago