देश

संसद की सुरक्षा में चूक का मामला: तिहाड़ जेल में बंद नीलम आजाद समेत सभी 6 आरोपियों को अदालत ने इस तारीख को पेश होने का आदेश दिया

Delhi news: संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद सभी छह आरोपियों मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद को 9 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि वो आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी मुहैया कराए. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि आरोपियों के विरुद्ध UAPA की धारा 13 के तहत अभियोजन की मंजूरी मिल गई है.इससे पहले 7 जून को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नो का चार्जशीट दायर किया था.

दिल्ली पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 186, 353, 153, 452, 201, 34, 120B समेत यूएपीए की धारा 13, 16, 18 के तहत चार्जशीट दाखिल किया था.

आतंकवादी हमले की बरसी पर बड़ी सुरक्षा चूक हुई थी

पिछले साल 13 दिसंबर को 23 साल पहले 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई थी. संसद भवन की विजिटर गैलरी से दो आरोपी चैंबर में कूद गए थे. इतने में एक आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला, जिससे अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा. घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गया.

इसी दौरान कुछ सांसदों ने युवकों को पकड़ कर इनकी पिटाई कर दी. उसके बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया था. तभी संसद के बाहर नारेबाजी कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया. दोनों युवकों की पहचान लखनऊ के सागर शर्मा और मैसूर के मनोरंजन डी के रूप में हुई.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago