ओलंपिक

Paris Olympic में खिलाड़ियों को परेशानी ही परेशानी, किसी का सामान चोरी, किसी को खाने की दिक्कत

Paris Olympics 2024: पेरिस में खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ ओलंपिक 2024 का सफर जारी है. फ्रांस 100 साल बाद ओलंपिक का आयोजन कर रहा है, लेकिन इसमें पहुंचने वाले दूसरे देशों के खिलाड़ियों को यहां पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसी की रिंग चोरी हो गई है तो कोई खाना नहीं मिलने से परेशान हैं. आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में शामिल होने गए खिलाड़ियों को किन-किन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.

खिलाड़ियों और कोच के सामान गायब

पेरिस ओलंपिक में पहुंचे जापानी रग्बी खिलाड़ी ने अपनी शादी की अंगूठी गुम हो जाने की बात कही है. खिलाड़ी ने कथित तौर पर अपनी शादी की अंगूठी, एक हार और 3,000 यूरो (£2,527) की नकदी चोरी होने की सूचना दी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के हॉकी टीम के कोच ने बैंक कार्ड चोरी होने का जिक्र किया है. पेरिस में स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उनके बैंक खाते से अब तक कुल 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की रकम गायब हो चुकी है. फ्रांसीसी न्यायिक पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

परिवहन की समस्या

ओलंपिक में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को परिवहन की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है. एथलीट्स को नॉन एसी बस में यात्रा करना पड़ रहा है. भारतीय दल कई मुद्दों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जिसमें परिवहन सबसे ऊपर है.

भारतीय खिलाड़ियों को खेल गांव से खेल स्थलों तक पहुंचाने के लिए एक स्टेशन वैगन, एक मिनी एसयूवी, दो मिनीवैन और चार अन्य गाड़ी स्टैंडबाय पर रखे हैं. अगर किसी खिलाड़ी को समय पर वाहन उपलब्ध नहीं होता है तो उसे वाहन आवंटित किया जाता है.

10 खिलाड़ियों पर 2 वॉशरूम

इस सप्ताह के शुरुआत में एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी Coco Gauff ने अपने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, ‘10 लड़कियां, दो बाथरूम’.

खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा खाना

लगभग 3,500 सीटों वाली डाइनिंग हॉल में लगभग 15 हजार लोग भोजन करने को मजबूर हैं. पहले दिन से ही यहां पर रोजाना 40 हजार लोगों को भोजन परोसा जा रहा है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी लंबी कतारें लगती होंगी.

शटलर तनीषा क्रैस्टो ने बताया कि जिस दिन मेन्यू में राजमा था, उनके डाइनिंग हॉल में पहुंचने से पहले ही वह खत्म हो चुका था और कंटेनर्स को दोबारा नहीं भरा गया. फ्रांसीसी खेल समाचार पत्र एल इक्विप के मुताबिक, सिर्फ शाकाहारी खाना ही नहीं बल्कि, अंडे और ग्रिल्ड मीट की भी कमी है. भारतीय दल के एक पदाधिकारी के अनुसार आयोजकों के समक्ष मुद्दों को उठाया गया है और समस्याएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं.

बाहर से मंगवा रहे दाल-रोटी

भारत के मुक्केबाज अमित पंघाल को अपने डाइट के हिसाब से भारतीय रेस्टोरेंट से रात के खाने के लिए दाल और रोटी मंगवाना पड़ता है. वहीं भारत के शीर्ष रैंक वाले एकल टेनिस खिलाड़ी सुनित नागल के मुताबिक, सोने से लेकर खाने तक और परिवहन तक… इन मुद्दों पर उन्होंने जितने भी खिलाड़ियों से बातचीत की है, कोई भी खुश नहीं हैं.

भीषण गर्मी और उमस के बावजूद पेरिस ओलंपिक आयोजक ग्रीन ओलंपिक के नाम पर सभी एथलीटों के लिए एसी की व्यवस्था करने में विफल रहे. इसको देखते हुए अमेरिकी एथलीट्स अपने लिए AC खुद से लेकर आए थे. इतना ही नहीं ब्रिटिश खिलाड़ियों ने तो अपना खुद का शेफ भी बुला लिया है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब ब्रिटिश खिलाड़ी अपने साथ शेफ लेकर आए हैं. इससे पहले इंग्लैंड के क्रिकेट टीम भी कई देशों में अपने शेफ के साथ यात्रा किए हैं.

भारत ने लगवाए 40 AC

शुक्रवार सुबह खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक संघ और फ्रांस में भारतीय दूतावास की एक संयुक्त बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि दूतावास 40 AC खरीदकर ओलंपिक गांव में भारतीय खिलाड़ियों के कमरों में लगाएगा.

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया, ‘इस फैसले के बाद फ्रांस में भारतीय दूतावास ने AC खरीद लिए हैं और उन्हें ओलंपिक गांव में पहुंचा दिया गया है.’

खिलाड़ियों के कमरों में AC की मांग उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद शुरू हो गई थी, क्योंकि आयोजन समिति ने गर्मी और आर्द्रता की उम्मीद के बावजूद कमरों में AC की व्यवस्था नहीं की थी. पेरिस 2024 की आयोजन समिति ने ओलंपिक गांव को ग्रीन विलेज बनाने के लिए कमरों में AC नहीं लगाने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटे सरबजोत सिंह, कहा- लॉस एंजेलिस में देश के लिए गोल्ड जीतना मेरा अगला लक्ष्य

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

6 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

30 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago