कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बयान आया है. संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर लगातार बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी हो रही है. इस बीच, राहुल गांधी ने कहा है कि ये घटना महंगाई और बेरोजगारी के कारण हुई.
संसद में सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा क्यों हुआ? देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है. प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और इसके पीछे (इस घटना का) कारण बेरोजगारी और महंगाई है.”
वहीं संसद में सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “यह गंभीर मामला है और इसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए. हम सदन में बार-बार कह रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री आकर बयान दें लेकिन वे वहां नहीं आना चाहते और बयान नहीं देना चाहते…यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है.”
बता दें कि संसद में घुसपैठ के मामले में मास्टरमाइंड बताए जा रहे ललित झा को कोर्ट ने शुक्रवार को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था. ललित ने गुरुवार को दिल्ली के एक पुलिस थाने में सरेंडर किया था. वह घटना वाले दिन से ही फरार रहा था. जबकि, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में कूदने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद बाहर प्रदर्शन कर रहे एक महिला समेत दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, संसद की सुरक्षा में 13 दिसंबर को सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने लोकसभा के कक्ष में कूदकर धुआं उड़ाने की योजना पर सहमति बनाने से पहले खुद को आग लगाने और पर्चे बांटने जैसे विकल्पों पर भी विचार किया था.
इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा का बयान भी दर्ज कर सकती है. बता दें कि सदन के भीतर सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो लोगों को सिन्हा के जरिए पास मिला था और इसी को मुद्दा बनाकर विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमला कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…