मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस Vaishnavi Dhanraj के साथ हुई मारपीट, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो शेयर कर लगाई मदद की गुहार

Vaishnavi Dhanraj: ‘CID’, ‘मधुबाला’ और ‘बेपनाह’ जैसी टीवी की पॉपुलर एक्‍ट्रेस वैष्‍णवी धनराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वैष्णवी के शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहा है. वैष्णवी धनराज ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे जिले के काशीमीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने अभिनेत्री की मां और भाई के खिलाफ गैर संज्ञेय मामला दर्ज कर लिया है.

वैष्णवी धनराज का वीडियो हिमांशु शुक्ला नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सीआईडी फेम एक्ट्रेस मुंबई से मदद मांग रही हैं. इस वक्त वो मुंबई के काशमीरा पुलिस स्टेशन में हैं हिमांशु द्वारा कई पोस्ट शेयर किए गए हैं. इन पोस्ट्स में ये भी बताया गया कि वैष्णवी के परिवारवालों ने उनका फोन भी रख लिया है.

मदद मांगते वीडियो हुआ वारयल

वैष्णवी धनराज ने वीडियो में अपने चेहरे, होंठ और हाथ पर लगे चोट के निशानों को भी दिखाया है. अभिनेत्री बताया कि उन्होंने यह वीडियो पुलिस स्टेशन में शूट किया है. वीडियो में उन्होंने खुद के साथ हुई हाथापाई के बारे में बताते हुए मदद की गुहार लगाई है. बता दें कि वैष्णवी धनराज टीवी के कई बड़े शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने क्राइम ड्रामा शो सीआईडी, बेपनाह और तेरे इश्क में घायल जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है. अभिनेत्री को उनके सीआईडी के किरदार के लिए खूब पहचाना जाता है.

2016 में की थी शादी

गौरतलब है कि साल 2016 में वैष्णवी धनराज ने नितिन शेरावत से शादी की थी. हालांकि, अब दोनों अलग हैं. स्पॉटबॉय को दिए पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वो काफी डर गई थीं और उन्हें लग रहा था कि वो उन्हें मार देगा. इसलिए वो घर से भाग गई थीं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके हसबैंड ने उन्हें इतनी बुरी तरह से मारा था कि पैर से खून निकल रहा था.

वैष्णवी धनराज ने बताया था कि उनके हसबैंड ने उन्हें तब तक मारा था जब तक खून नहीं निकल गया. एक्ट्रेस ने बताया था कि उसने शायद उनकी जान नहीं ली होगी लेकिन वो काफी डर गई थीं और घर से भाग गई थीं. पत्नी के तौर पर वो उनका आखिरी समय था और इसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago