PM Modi Rajya Sabha Speech: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है और पहले दिन पीएम मोदी ने राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह सत्र सभी सदस्यों के लिए गर्व का पल है और सभापति का स्वागत करना भी गर्व की बात है. पीएम मोदी ने उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं.
इस दौरान पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि सदन में बैठे सभी सदस्य राज्यसभा की गरिमा को बनाए रखेंगे और सभापति की गरिमा का भी ध्यान रखेंगे. उन्होंने कहा कि चेयरमैन एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है. राजनीति उनकी यात्रा का एक हिस्सा रही है लेकिन असली पहचान समाज सेवा ही रही है.
इसी कड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि चेयरमैन की सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने झारखंड में आदिवासी समुदायों के साथ उनके जुड़ाव का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि चेयरमैन छोटे-छोटे गांवों में जाते थे, वहां रुकते थे और लोगों से सीधे जुड़ते थे. झारखंड के मुख्यमंत्री भी गर्व से उनकी इस सेवा भावना का जिक्र करते थे.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कई लोग अपने पद का बोझ महसूस करते हैं और प्रोटोकॉल से दब जाते हैं लेकिन चेयरमैन का प्रोटोकॉल से कोई लेना-देना नहीं रहा. उन्होंने हमेशा सरलता और सेना को प्राथमिकता दी है. गवर्नर रहते हुए भी उन्होंने समाज की सेवा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
ये भी पढ़ें-“ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए”… शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज
पीएम मोदी ने शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर राज्यसभा सभापति की सेवा भावना और सरलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जीवन यात्रा सभी के लिए मार्गदर्शक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सत्र देश की प्रगति में नई ऊर्जा भरेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…
Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…
CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…
UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…