Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए”… शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि देश को प्रगति की ओर ले जाने का अवसर है. उन्होंने विपक्ष से सकारात्मक सोच और मजबूत मुद्दों पर चर्चा की अपील की.

PM Modi Winter Session Speech: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है. सत्र शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि यह सत्र सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि देश को तेजी से प्रगति की ओर ले जाने के प्रयासों में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा.

बिहार चुनाव पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने हाल ही में हुए बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मतदान का जो रिकॉर्ड बना वह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को नई आशा और विश्वास का प्रतीक बताया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि लोकतंत्र नतीजे दे सकता है और यह सिर्फ राजनीतिक व्यवस्था की मजबूती नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था की मजबूती भी है.

विपक्ष को सलाह

पीएम मोदी ने विपक्ष से आग्रह किया कि वे अपना दायित्व निभाएं और चर्चा में मजबूत मुद्दे उठाएं. उन्होंने कहा कि पराजय की निराशा से बाहर निकलना चाहिए. पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दल ऐसे हैं जो हार को पचा नहीं पाते और उनकी बयानबाजी से लगता है कि वे अब भी बौखलाहट में हैं. उन्होंने कहा कि पराजय की बौखलाहट संसद के कामकाज में नहीं दिखनी चाहिए.

सकारात्मक राजनीति की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि संसद में ड्रामा करने की जगह नहीं है. यहां डिलीवरी होनी चाहिए. नारेबाजी के बजाय नीति पर ध्यान देना चाहिए और नीयत साफ होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में नकारात्मकता कुछ समय काम आ सकती है लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा से मिली राहत, AQI अब भी खतरनाक स्तर पर

पीएम मोदी ने शीतकालीन सत्र को देश की प्रगति के लिए अहम बताते हुए सभी दलों से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि यह सत्र राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने का अवसर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital