देश

Avadh Ojha: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा, लड़ सकते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव

सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग देने वाले मशहूर शिक्षक अवध ओझा आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. अवध ओझा को AAP दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से आगामी चुनाव में टिकट भी दे सकती है.

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं ओझा

बता दें कि इससे पहले अवध ओझा बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिला था. अब अवध ओझा आप में शामिल होने जा रहे हैं. दिल्ली में फरवरी में चुनाव होंगे, जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल तैयारियों में जुटे हुए हैं. AAP लगातार लोगों को पार्टी में शामिल कर अपना कुनबा बढ़ा रही है.

गोंडा जिले के रहने वाले हैं

अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं. वह दिल्ली में ओझा क्लासेज के नाम से कोचिंग इस्टीट्यूट चलाते हैं. इसके अलावा ओझा ऑनलाइन क्लासेज भी चलाते हैं. इसके अलावा वह मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- BJP का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार, कहा- अपने ऊपर उन्होंने खुद ही हमला करवाया

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

14 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

30 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

34 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

38 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

43 minutes ago