देश

Parshuram Sena: मोहन भागवत के बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध

Parshuram Sena: संगमनगरी प्रयागराज में राष्ट्रीय परशुराम सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा धरना स्थल पर मोहन भागवत के जाति व्यवस्था पर बाह्मणों उपर दिए बयान को लेकर कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ करके अपनी नाराज़गी का इज़हार किया है, राष्ट्रीय परशुराम सेना की तरफ से विरोध में यज्ञ कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान रामचरितमानस को लेकर दिया जाता है, और फिर बाद में संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान ब्राह्मणों को लेकर दिया जाता है. जो आग में घी का काम कर रहा है.

ऐसे ज़िम्मेदार लोग अगर इस तरह का बयान देते रहेंगे तो समाज को जोड़ने के बजाय अलग करने का ज्यादा होगा,संघ प्रमुख के बयान से बाह्यमण समाज आहत हुआ जिसको लेकर आज राष्ट्रीय परशुराम सेना ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए तत्काल रुप से बाह्रामण समाज से माफी मांगनी चाहिए, इसी को लेकर परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ करके ऐसे लोगों द्वारा सद्बुद्धि की कामना करते हुए यज्ञ किया गया है.

बुद्धि शुद्धि यज्ञ करके अपना विरोध जताया

राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी ने कहा कि संविधान के निर्माण की प्रक्रिया के पीछे ब्राह्मणों के अभूतपूर्व योगदान की कहानी रही है. उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता के 13 श्लोक में श्रीकृष्ण ने कहा है कि वर्ण की व्यवस्था कर्मों के आधार पर मैंने ही की है. उन्होंने कहा कि इसी को लेकर ब्राह्मण समाज एकजुट होकर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करके अपना विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि अब हम बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं. बार-बार आगाह करने के बाद भी कोई परिणाम नहीं दिख रहा है. अब हम उग्र प्रदर्शन के साथ जेल भरो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cash Case: ED ने नमन से पूछा, कहां से आए 49 लाख, बोले- दोस्त से लिए थे, झूठे हैं आरोप

केस दर्ज कराने के लिए तहरीर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ केस दर्ज कराने की तहरीर मंगलवार को कोतवाली थाने में दी गई है. अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की वाराणसी इकाई के पदाधिकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज अपमानित महसूस कर रहा है. दूसरी तरफ, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के पदाधिकारियों ने बैठक करके भागवत के बयान की निंदा की. अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने तहरीर दी. साथ ही संघ प्रमुख पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. इसी तरह केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने सुंदरपुर स्थित बजरंग भवन में बैठक की.

Dimple Yadav

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

18 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

23 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

38 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago