देश

मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया पेशाब, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने पेशाब कर दिया. जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ IGI एयरपोर्ट थाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. आरोपी का नाम रामसिंह बताया जा रहा है. जो अफ्रीका में कुक का काम करता है. मुंबई से दिल्ली आने के दौरान उसने एयर इंडिया की फ्लाइट में फर्श पर पेशाब किया, उसके बाद थूका भी. जब लोगों ने विरोध किया तो उनसे भी भिड़ गया. जिसके बाद केबिन क्रू ने सभी को शांत कराया और उन्हें जानकारी दी गई कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मुंबई से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 886 में रामसिहं नाम का यात्री सवार था. जिसने यात्रा के दौरान फर्श पर पेशाब कर दिया. उसे लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उनसे भी भिड़ गया. चालक दल के सदस्यों के मना करने के बाद भी रामसिंह नहीं माना. जिसके बाद विमान के कैप्टन ने घटना की जानकारी कंपनी को दी. जिसमें आरोपी शख्स को एयरपोर्ट पर उतरते ही पकडडकर पुलिस के हवाले करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें- कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद, एक जवान घायल

आरोपी को मिली जमानत

आरोपी रामसिंह जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद आरोपी रामसिंह को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जमानत दे दी गई. हालांकि जांच अभी भी चल रही है.

पहले भी हुई ऐसी घटना

गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब फ्लाइट में किसी ने पेशाब किया हो. इससे पहले भी 26 नवंबर 2022 को अमेरिका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. मामले का संज्ञान लेते हुए डीजीसीए ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी थी. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago