देश

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों की एक आतंकी के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें आतंकी को जवानों ने मार गिराया. वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. पुलिस और आतंकी के बीच ये मुठभेड़ कुलगाम के होवरा गांव में हुई है. पुलिस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

पुलिस मुठभेड़ में आतंकी ढेर

मिली जानकारी के मुताबिक, होवरा गांव में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को पूरी तरह से घेर लिया. जिसके बाद आतंकी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आतंकी को ढेर कर दिया. आतंकी आदिल लोन होवरा का ही रहने वाला था. हाल ही में उसने अल बद्र संगठन ज्वॉइन किया था. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य हथियार बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें-6 साल के बच्चे की हुई थी किडनैपिंग, 12 घंटे के भीतर नोएडा पुलिस ने बदमाश को किया अरेस्ट, जानिए कैसे टी-शर्ट पर लिखे एक स्लोगन ने केस को कर दिया सॉल्व

मुठभेड़ में पुलिस का जवान भी घायल

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर जोन पुलिस को कुलगाम के होवरा गांव में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी. इसी दौरान आतंकी की तरफ से फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई में आतंकी आदिल लोन मारा गया है. एक जवान को भी गोली लगी है. उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आतंकी के पास से तमाम आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं. जिनके जरिए युवाओं को बरगला कर आतंकी संगठनों में शामिल कराया जाता था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago