देश

रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद, पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस पर घर से निकालने का लगाया आरोप

दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में एक बार फिर विवाद उभर आया है. इससे पहले पुत्र चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच राजनीतिक झगड़े ने खूब चर्चा बटोरी थी, अब पारिवारिक संपत्ति को लेकर नया विवाद सामने आया है.

रामविलास पासवान की पहली पत्नी, राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके कमरों के दरवाजे पर ताला लगा दिया गया है. उन्होंने अपने सास-बहू के रिश्ते में खटास पैदा करने के लिए रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है. यह घटना खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित पासवान परिवार के घर में घटी है.

चिराग पासवान ने इस विवाद को गंभीरता से लिया और पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान तथा लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल को स्थिति की जांच के लिए शहरबन्नी भेज दिया है. हालांकि, अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

दो शादियां और संपत्ति का विवाद

रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी, जबकि दूसरी शादी रीना शर्मा से की थी. बताया जाता है कि शहरबन्नी के घर के कुछ कमरों पर पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया.

राजकुमारी देवी ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा, “इन लोगों ने पहले ही हमारे सारे खेतों पर कब्जा कर लिया है. हम एक शब्द नहीं बोले, अब हम बंटवारे की मांग कर रहे हैं. मेरा जो हक है, वह मुझे दिया जाए.”

राजनीतिक प्रतिक्रिया

प्रधान महासचिव संजय पासवान ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “पारस अपने भाई रामविलास पासवान को भगवान मानते थे, फिर भी उन्होंने भाभी मां को घर से बेघर कर दिया. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वे बिहार को एकजुट करने की बात करते हैं, लेकिन अपने परिवार में ही एकजुटता नहीं दिखाते.”

लोजपा रामविलास के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी, कहा, “रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की मां, श्रीमती राजकुमारी देवी के साथ उनके पैतृक घर में सरकारी बॉडीगार्ड के सहारे किए गए इस व्यवहार की निंदा की जाती है. यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है.”

पासवान परिवार में पहले भी हो चुका है विवाद

रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच पार्टी के बंटवारे को लेकर भी विवाद हुआ था. पारस ने पार्टी के सभी सांसदों को अपने साथ जोड़ लिया था, लेकिन चिराग पासवान ने दमदार वापसी की और राजनीति में अपनी अहम जगह बनाए रखी.


ये भी पढ़ें: “मैं माफी नहीं मांगूंगा…” – एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद बढ़ीं कुणाल कामरा की मुश्किलें, मुंबई पुलिस की तलाश जारी, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

25 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

25 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

57 minutes ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

2 hours ago