मनोरंजन

Kareena Kapoor Eid Look: अपने ईद लुक के साथ ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स बोलें ये क्या हुआ है…

Kareena Kapoor Eid Look: एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मानाया. सबा पटौदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ईद के जश्न की झलक दिखाई, जिसमें परिवार के सदस्य एक ही फ्रेम में नजर आए.

ईद के जश्न की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा, “ईद के पल…परिवार सबसे ज्यादा मायने रखता है…एक खूबसूरत लंच के लिए भाई (सैफ अली खान), सोहा, बेबो (करीना कपूर खान) और कुणाल खेमू का शुक्रिया, जिन्होंने इसे खास बनाया. आखिरी…वीडियो वर्जन.”

 

सैफ की बहन सबा पटौदी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, सैफ और करीना ने अपनी बहनों सबा और सोहा तथा सोहा के अभिनेता पति कुणाल खेमू के साथ ईद मनाई. पटौदी परिवार का हर एक सदस्य पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहा था.

करीना का सिंपल लुक बना चर्चा का विषय

वहीं करीना कपूर खान अपने ईद लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं, क्योंकि इस खास मौके पर वो बेहद सिंपल लुक में नजर आईं. जहां बाकी सेलेब्स सजे-धजे दिखे, वहीं करीना ने ऑरेंज रंग का सिंपल सूट पहना, बालों का बन बनाया और बिना मेकअप के नजर आईं. उन्होंने कोई जूलरी भी कैरी नहीं की थी, जिससे उनका लुक बेहद सहज और साधारण लगा.

यूजर्स ने उनके इस लुक पर तरह-तरह के कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, “वैसे तो हमेशा स्टाइलिश दिखती हैं, लेकिन ईद पर इतनी सिंपल क्यों?”वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, “करीना को क्या हो गया है? ईद की कोई खुशी नहीं दिख रही. कम से कम ढंग के कपड़े तो पहन लेतीं.”

एक और यूजर ने लिखा,”करीना इस लुक में अच्छी नहीं लग रही हैं, वह ईद पर सेड वाइब दे रही हैं.”किसी ने यह भी कहा, “सैफ आपके लिए पूजा करते हैं, आपको भी उनके धर्म का सम्मान करना चाहिए.”

लैक्मे फैशन वीक में दिखा करीना का ग्लैमरस अवतार

गौरतलब है कि करीना को इससे एक दिन पहले, रविवार को लैक्मे फैशन वीक में देखा गया था, जहां उन्होंने व्हाइट साड़ी में अपने ग्लैमरस अवतार से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma Upcoming Movie: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला लुक जारी, दूल्हा बनकर फिर मचाएंगे धमाल

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह

Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…

10 minutes ago

‘फ्री कश्मीर से लेकर फ्री शरजील तक…!’ Jamia में देशविरोधी नारों के पीछे कौन?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…

30 minutes ago

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

1 hour ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

1 hour ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

2 hours ago