देश

ट्रेनी IAS की अग्रिम जमानत याचिका को पटियाला कोर्ट ने किया रद्द, दिल्ली पुलिस ने कहा- पूजा खेडकर ने जान-बूझकर की गड़बड़ी

Trainee IAS Pooja Khedkar: बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यूपीएससी जांच का दायरा बढ़ाने के लिए कहा है. कोर्ट यह पता लगाए कि यूपीएससी के अंदर का कोई व्यक्ति भी शामिल है क्या. साथ ही कोर्ट ने कहा कि क्या और भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने गलत प्रमाण पत्र पर फायदा उठाया है. पटियाला हाउस कोर्ट के ASJ देवेंद्र जांगला ने यह फैसला दिया है.

पूरी तरह होश में रहकर गड़बड़ी की- दिल्ली पुलिस

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश स्पेशल पीपी ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पूजा खेडकर को इस बात की जानकारी थी कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज दाखिल किए हैं. पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि पूजा खेडकर ने पूरी तरह होश में रहकर गड़बड़ी की. जबकि यूपीएससी के नियम साफ हैं कि अगर आप फर्जी दस्तावेज जमा करते हैं तो आपकी उम्मीदवार रद्द कर दी जाएगी और आपके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. इसलिए पूजा खे[कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

जांच को प्रभावित कर सकती हैं पूजा- पुलिस

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश स्पेशल पीपी अतुल श्रीवास्तव ने कहा था कि अगर पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी गई तो वो जांच को प्रभावित कर सकती हैं. वही पूजा खेडकर की ओर से पेश वकील बीना माधवन ने कहा कि यूपीएससी ने जालसाजी, धोखाधड़ी का जो आरोप लगाया है, वह आरोप झूठा है. खेडकर के वकील ने कोर्ट से यह भी कहा कि पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि उन्होंने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी.

खेडकर के वकील ने कहा कि यौन उत्पीड़न में शिकायत के कारण ही उनके खिलाफ यह सब किया जा रहा है. खेडकर के वकील ने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ कथित अपराध, आईटी अधिनियम, आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम के साथ धारा 420, 464, 465 के तहत FIR दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- ‘क्या गुंडों को रखने के लिए है सीएम आवास’, जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने वकील से पूछा- बिभव कुमार CM का PA नहीं था तो वह वहां क्या कर रहा था?

पूजा के वकील ने कहा कि मामले की शिकायत यूपीएससी द्वारा जालसाजी, धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए की गई है. यूपीएससी ने अपने एफआईआर में कहा है कि यूपीएससी 2022 की उम्मीदवार मिस पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की जांच की गई है. यूपीएससी ने इसी नाम से पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है. इसके अलावा यूपीएससी ने नोटिस में पूजा खेडकर की प्राइवेट ऑडी कार का भी जिक्र किया गया है. पूजा खेडकर के दस्तावेजों के मुताबिक पहले अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखा था जिसे बाद में हटा दिया था और वर्ष 2020 में उन्होंने किसी अन्य नाम से यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago