अनुराग ठाकुर.
संसद में बजट सत्र के दौरान अनुराग ठाकुर ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था. उन्होंने टिप्पणी की थी कि जिन लोगों को अपनी जाति का ठीक से पता नहीं है, वे जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं. इस बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.
वहीं अब अनुराग ठाकुर ने विपक्ष की तरफ से की जा रही बयानबाजी को लेकर कहा, कुछ लोगों के मेरे भाषण से विपक्ष की भावना को गहरी चोट लगी है, जिसका असर हुआ कि विपक्ष के पूरे इकोसिस्टम ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया है. इन्हें लगता है कि सवाल पूछने का हक सिर्फ इन्हें है, क्योंकि ये Privileged हैं.
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, यह वही लोग हैं जिनके पूर्वज देश के पिछड़ो, दलितों और वंचितों को बुद्धू कहा करते थे. जो लोग आज तक लेगेसी की मलाई खाते आ रहे रहे हैं, आज उनके मुंह में सवाल की खटाई क्या पड़ी, ये झूठ बोलकर अपनी जग हंसाई करवा रहे हैं.
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार (1 अगस्त) को पूर्व पीएम राजीव गांधी के एक बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर घेरा. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस के पूर्वज पिछड़े वर्गों को बुद्धू कहते थे. उन्होंने एक अखबार में छपी खबर का हवाला दिया.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बुद्धू शब्द का इस्तेमाल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था. राहुल गांधी पूरी कांग्रेस जमात पढ़ ले कि राजीव गांधी ने कहा था आरक्षण के नाम पर बुद्धुओं को बढ़ावा नहीं देंगे. यह 3 मार्च 1985 को एक अखबार में छपा था. अगर बात निकली है तो दूर तलक जाएगी.”
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…