देश

पटना में सितंबर अंत तक शुरू होगा मेट्रो रेल परिचालन- जिबेश कुमार मिश्रा

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिबेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस महीने के अंत तक पटना में मेट्रो रेल का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम चरण में प्राथमिक कॉरिडोर में कुल पांच स्टेशनों, आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक एवं मलाही पकड़ी के बीच परिचालन शुरू किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 6.20 किलोमीटर है. नगर विकास एवं आवास मंत्री मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता में विभाग की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि बिहार के विभिन्न शहर अब देशभर में अपनी स्वच्छता का परचम लहरा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है, लेकिन बिहार में त्योहारों के इस मौसम में यह 17 सितंबर से 29 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव के रूप में करीब डेढ़ महीने तक मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के तहत बिहटा, एम्स तथा कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़ा जाएगा.

स्वच्छता सर्वेक्षण में थ्री-स्टार रेटिंग हासिल

जिबेश कुमार ने दावा किया कि अगले एक वर्ष में बिहार पूरी तरह कचरा मुक्त राज्य होगा और राज्य के किसी भी कोने में कचरे का अंबार नहीं दिखेगा. वर्ष 2024 में केंद्रीय स्तर पर कचरा मुक्त 100 शहरों की सूची में बिहार की राजधानी पटना और गया को थ्री स्टार रेटिंग तथा भागलपुर और सुपौल को वन स्टार रेटिंग प्रदान की गई है. साथ ही, वर्ष 2024 में स्वच्छता सर्वेक्षण में गंगा टाउन श्रेणी में शामिल कुल 88 शहरों में पटना को देशभर में चौथा, भागलपुर को 15वां, छपरा को 19वां और मुंगेर को 20वां स्थान प्राप्त हुआ है.

उन्होंने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग में जल्द ही नियुक्तियों का पिटारा खुलने वाला है. राज्य के सभी नगर निकायों में आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने विभिन्न कोटियों के कुल 15,628 नए पदों का सृजन किया है. 15,628 पदों के विरुद्ध कुल 11,244 पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे राज्य के हजारों युवकों और युवतियों को सरकारी सेवा में आने का अवसर प्राप्त होगा. नगर विकास एवं आवास विभाग में कई प्रभाग गठित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में गरीब महिलाओं के लिए शुरू होगी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’, हर महीने मिलेगा 2,100 रुपए

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

31 minutes ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 hour ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

1 hour ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

1 hour ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago