देश

Delhi News: दिल्ली में बड़ी लूट- बाइक सवार बदमाश 1 करोड़ के सोना-चांदी से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम के पास दो बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी से भरे बैग लूट लिए और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, शिवम कुमार यादव और उसका साथी राघव दोनों एक होंडा एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर चांदनी चौक से भैरों मंदिर की ओर जा रहे थे.

दोनों सोना-चांदी के आभूषण लेकर लौट रहे थे. जैसे ही वे भैरों मंदिर पार्किंग के पास सड़क पर पहुंचे, अचानक एक बाइक पर सवार दो लड़कों ने उन्हें रोक लिया. इन दोनों बदमाशों ने पीड़ितों पर पिस्तौल तान दी और उनके पास मौजूद बैग छीन लिए, जिनमें से एक बैग में करीब 500 ग्राम सोने की ज्वेलरी और दूसरे बैग में 35 किलो चांदी रखी हुई थी. अनुमान है कि इस लूट की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए के आसपास है. इसके बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस की कई टीमें इस हाई-प्रोफाइल लूट की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही तिलक मार्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि कॉलर को अपाचे बाइक का पूरा नंबर याद नहीं है, जिससे बदमाश फरार हुए हैं.

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सके. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस की कई टीमें इस हाई-प्रोफाइल लूट की तहकीकात में जुट गई हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम सभी संभावित सुरागों पर काम कर रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामला संवेदनशील है, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है.


ये भी पढ़ें: हरियाणा में गरीब महिलाओं के लिए शुरू होगी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’, हर महीने मिलेगा 2,100 रुपए


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

1 hour ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

2 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

2 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

3 hours ago