Bharat Express DD Free Dish

हरियाणा में गरीब महिलाओं के लिए शुरू होगी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’, हर महीने मिलेगा 2,100 रुपए

हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू करने जा रही है. पंचकूला से शुरू होने वाली इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर करना है.

हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करेंगे. इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी. यह योजना खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें वित्तीय सहारा मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

हरियाणा के अन्य जिलों में भी लागू होगी योजना

मुख्यमंत्री 25 सितंबर को सुबह 8 बजे पंचकूला के सेक्टर-2 में विशेष समर्पण अभियान के तहत पहुंचेंगे. इसके बाद वे सुबह 11 बजे ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को आधिकारिक रूप से लॉन्च करेंगे. योजना की शुरुआत पंचकूला से होगी और इसके साथ ही हरियाणा के अन्य जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री के साथ राज्य के अलग-अलग जिलों में कैबिनेट मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्रों में इस योजना की शुरुआत में हिस्सा लेंगे.

इस योजना के तहत सरकार हरियाणा के गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए की आर्थिक मदद उनके बैंक खातों में देगी. इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है. गुरुवार की सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री पंचकूला सेक्टर 2 में विशेष समर्पण अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सुबह 11 बजे ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की लॉन्चिंग करेंगे. दोपहर 2 बजे पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में वाइस चांसलर्स (कुलपतियों) के साथ अहम बैठक करेंगे. इस पूरे कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और अधिकारियों को सभी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़े, अमृतसर सबसे आगे- 20 किसानों पर FIR और 1.50 लाख रुपए का जुर्माना

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read