बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री
Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में हैं जहां वे हनुमंत कथा सुना रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री पटना में 13 मई से कथा सुना रहे हैं और यह कार्यक्रम 17 मई तक चलेगा. इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है. ऐसे में उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
पटना ट्रैफिक पुलिस के एसपी पूरन कुमार झा के मुताबिक उनको शिकायत मिली है कि बाबा ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि डीएसपी स्तर के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जांच में उल्लंघन की बात सही पाई जाती है तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि पूरा मामला 13 मई का बताया जा रहा है जब धीरेंद्र शास्त्री पटना पहुंचे थे. तब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गाड़ी चलाते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को होटल पहुंचाया था. आरोप है कि गाड़ी चलाने के दौरान मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. जबकि धीरेंद्र शास्त्री भी आगे की सीट पर बैठे थे और उन्होंने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. वहीं पटना पहुंचने के बाद धीरेद्र शास़्त्री ने कहा कि बिहार उनकी आत्मा है. राजनीति से जुड़े एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राजनीति नहीं केवल हनुमत कथा, राजनीति की बात नहीं.
धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे को लेकर सियासत गरमाई हुई है. दूसरी तरफ, उनके पटना पहुंचने पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया था. साथ ही नौबतपुर स्थित तरेत मठ में हनुमंत कथा सुनने भी पहुंचे थे. जबकि भीषण गर्मी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने की वजह से बाबा ने सोमवार को आयोजित होने वाले दिव्य दरबार को स्थगित कर दिया था. ऐसा अनुमान है कि तरेती मठ में हनुमंत कथा को सुनने के लिए हर रोज लाखों लोग आ रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा सुनाते हैं, उसके बाद भजन संध्या का कार्यक्रम होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…