देश

UP Politics: …तो इस वजह से अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी थी स्मृति ईरानी, भाजपा नेता ने किया बड़ा खुलासा

UP Politics: कांग्रेस भले ही आज कर्नाटक में अभूतपूर्व सफलता पाकर खुशी से झूम रही है लेकिन आज भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी छिन जाने का दर्द अवश्य होगा? वहीं इस मामले में भाजपा नेता व मंत्री स्मृति ईरानी ने ताजा बयान देकर कांग्रेस की खुशी में थोड़ा नमक जरूर छिड़क दिया है. स्मृति ने सोमवार को कहा कि, उन्हें अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में इसलिए नहीं उतारा गया था कि वो महिला हैं, बल्कि पार्टी को लगता था कि केवल वह ही हैं जो उन्हें हरा सकती हैं.

बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 के आम चुनाव में नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में राहुल गांधी को करीब 55,000 वोटों के अंतर से हराया था. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में वह राहुल गांधी के सामने एक लाख मतों के अंतर से हार गई गई थीं.

महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठन ‘क्रेडाई’ द्वारा आयोजित सम्मेलन में मौजूद रहीं. इस मौके पर सरकार को महिला रियल एस्टेट डेवलपर्स को त्वरित मंजूरी देने पर विचार करना चाहिए, के सवाल पर उन्होंने कहा कि, “मैं इसके बजाय पुरुष डेवलपर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करना पसंद करूंगी…”, उन्होंने आगे कहा कि, मुझे अमेठी इसलिए नहीं भेजा गया था क्योंकि मैं एक महिला हूं. मुझे अमेठी इसलिए भेजा गया क्योंकि मैं एकमात्र व्यक्ति थी जो उस आदमी (राहुल गांधी) को हरा सकती थी.”

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: कैसे बनेगी बात ? विपक्षी एकजुटता पर कांग्रेस और TMC आमने-सामने, कर्नाटक में ममता बनर्जी के समर्थन के दावे को अधीर रंजन ने किया खारिज 

इस मौके पर स्मृति ईरानी ने रियल एस्टेट कंपनियों की संस्था क्रेडाई से पहली पीढ़ी की महिला रियल एस्टेट ‘डेवलपर’ को बढ़ावा देने को कहा. सोमवार को यहां पर क्रेडाई महिला एवं युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईरानी ने बिल्डरों से कहा कि वे निर्माण गुणवत्ता से समझौता किए बिना रियल एस्टेट परियोजनाओं को सस्ता रखने पर ध्यान दें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

8 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

16 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

37 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

2 hours ago